चोरी के 55 बोरी चाल के साथ पांच गिरफ्तार

संसू ब्रजराजनगर ब्रजराजनगर रेलवे स्टेशन के नजदीक लजकुरा साइडिग में खड़ी एक मालगाड़ी क

By JagranEdited By: Publish:Fri, 14 Aug 2020 07:49 PM (IST) Updated:Sat, 15 Aug 2020 06:19 AM (IST)
चोरी के 55 बोरी चाल के साथ पांच गिरफ्तार
चोरी के 55 बोरी चाल के साथ पांच गिरफ्तार

संसू, ब्रजराजनगर : ब्रजराजनगर रेलवे स्टेशन के नजदीक लजकुरा साइडिग में खड़ी एक मालगाड़ी के वैगन से चोरी गई 55 बोरा चावल के साथ पांच आरोपितों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पांच को झारसुगुड़ा कोर्ट में हाजिर करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। आरपीएफ थाना प्रभारी रागिनी ध्रुव के अनुसार गिरफ्तार होने वालों में संतोष मुंडा, निर्मल मुंडा, कैलाश मुंडा, सुरेश मुंडा तथा सुनील मुंडा शामिल है। सभी लजकुरा गांव के निवासी है। थाना प्रभारी ने बताया कि उक्त चावल लदा वैगन तेलंगाना से खड़गपुर के कलैकुन्दा की और जा रहा था कि गुरुवार को लाइन चेकिग के कारण मालगाड़ी को लजकुरा साइडिग में खड़ा किया गया था। इस बीच असामाजिक तत्वों ने चावल की बोरी चोरी कर ली। इसकी जानकारी मिलने के बाद आरपीएफ ने लजकुरा गांव के विभिन्न घरों में छापामारी कर 55 बोरा चावल बरामद करने में सफलता हासिल की।

chat bot
आपका साथी