कुख्यात सोनू घोष के घर में लगी आग

संसू ब्रजराजनगर नगर के कुख्यात अपराधी व आपराधिक मामलों के तहत जेल में बंद सोनू घोष के

By JagranEdited By: Publish:Tue, 20 Oct 2020 06:50 PM (IST) Updated:Wed, 21 Oct 2020 05:18 AM (IST)
कुख्यात सोनू घोष के घर में लगी आग
कुख्यात सोनू घोष के घर में लगी आग

संसू, ब्रजराजनगर : नगर के कुख्यात अपराधी व आपराधिक मामलों के तहत जेल में बंद सोनू घोष के ब्रजराजनगर रेलवे स्टेशन के नजदीक मकान में मंगलवार की सुबह अचानक आग लग गई। अगलगी में उसकी पत्नी प्रिया घोष तथा उसकी एक महिला किरायेदार ममता पात्र बुरी तरह झुलस गई। दोनों को तत्काल मंडलीय केंद्रीय चिकित्सालय ले जाया गया। वहां प्राथमिक चिकित्सा के बाद चिकित्सकों ने दोनों को राउरकेला स्थित आइजीएच अस्पताल रेफर कर दिया। प्रिया घोष के 40 फीसद तथा ममता पात्र का शरीर 30 फीसद जलने की जानकारी मिली है। पड़ोसियों का कहना है कि आग सोनू घोष की मां गीतारानी घोष के कमरे में लगी जो फैलते हुए रसोईघर तक पहुंच गई। इसकी चपेट में आने से कमरे का पलंग, बिस्तर, लोहे की आलमीरा, फ्रिज समेत अन्य सामान जल गए। बता दें, मंगलवार को गीतारानी प्रात: भ्रमण के लिए सुबह 5 बजे अपने कमरे में ताला लगाकर निकल गई थी। सुबह छह बजे कमरे से धुआं निकलता देख प्रिया को संदेह होने पर कमरे का ताला तुड़वाकर भीतर प्रवेश किया जिससे वह भयावह आग की चपेट में आ गई। बाद में घर मे किराए पर रहने वाले रेलकर्मी की पत्नी ममता पात्र ने प्रिया की आग से बचाने का प्रयास किया जिससे वह खुद भी जल गई। बाद में गीतारानी के कमरे के साथ लगी हुई रसोई में भी यह आग फैल गई। आग इतनी भयावह थी कि कमरे के छत का प्लास्टर टूट कर गिर गया। रसोईघर में रखे गैस सिलिडर को हटा लिया गया वर्ना बड़ा हादसा हो सकता था।

chat bot
आपका साथी