खलिहान में आग लगने से दर्जन क्विंटल धान जला

लखनपुर ब्लॉक की तिलिया पंचायत के चारमाल गांव में खलिहान में आग लग जाने से दर्जनों क्विंटल धान जलकर राख हो गया।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 11 Dec 2018 09:24 PM (IST) Updated:Tue, 11 Dec 2018 09:24 PM (IST)
खलिहान में आग लगने से दर्जन क्विंटल धान जला
खलिहान में आग लगने से दर्जन क्विंटल धान जला

संसू, ब्रजराजनगर : लखनपुर ब्लॉक की तिलिया पंचायत के चारमाल गांव में खलिहान में आग लग जाने से दर्जनों क्विंटल धान जल गया। गांव के दयासागर गणिक एवं युधिष्ठिर सेठ की करीब ग्यारह एकड़ में उपजी धान की फसल को काटकर खलिहान में रखा था। रात को अचानक खलिहान में आग लग जाने से ग्रामीणों ने बुझाने का प्रयास करते हुए फायर ब्रिगेड को सूचित किया। ईब थर्मल एवं लखनपुर से दमकलकर्मी पहुंचे तथा आग को काबू किया लेकिन तब तक 80 प्रतिशत धान जल चुका था। दमकल अधिकारी आलोक कुजुर ने बताया कि इस अग्निकांड में करीब 80 हजार का नुकसान हुआ है। पीड़ित किसान दयासागर एवं युधिष्ठिर ने सोमवार को लखनपुर में आयोजित जिलाधीश के जनसुनवाई कार्यक्रम में पहुंचकर क्षतिपूर्ति की मांग की है। हालंाकि आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है।

chat bot
आपका साथी