किसानों ने लगाया कोलाबीरा मंडी में धान रिजेक्ट करने का आरोप

संसू झारसुगुड़ा झारसुगुड़ा जिले के कोलाबीरा पैक्स द्वारा मंडी में धान खरीदी की जा रही ह

By JagranEdited By: Publish:Mon, 21 Dec 2020 07:30 AM (IST) Updated:Mon, 21 Dec 2020 07:30 AM (IST)
किसानों ने लगाया कोलाबीरा मंडी  में धान रिजेक्ट करने का आरोप
किसानों ने लगाया कोलाबीरा मंडी में धान रिजेक्ट करने का आरोप

संसू, झारसुगुड़ा : झारसुगुड़ा जिले के कोलाबीरा पैक्स द्वारा मंडी में धान खरीदी की जा रही है। हालांकि किसान मंडी में धान खरीदी कि व्यवस्था से नाराज हैं। किसानों का कहना है कि मंडी में कोरोना के लिए जारी दिशा-निर्देश की अनदेखी की जा रही है। अधिकतर लोग बिना मास्क के आ-जा रहे हैं जबकि शारीरिक दूरी का भी पालन भी नहीं किया जा राहहै। इसके अलावा धान लेकर मंडल आये किसानों को वजन कराने के लिए घंटों इंतजार करना पड़ रहा है। जानबूझ कर धान को रिजेक्ट कर दिए जाने की शिकायत भी किसानों ने लगाया है। मंडी में आपूर्ति विभाग व मिलर्स की ओर से कोई व्यक्ति उपस्थित नहीं है, किसानों को उनका खाली बोरा भी नहीं दिया जा रहा है। वहीं कुछ दलाल किस्म के लोग मंडी को एक प्रकार से अपने अधीन रख कर मिलर्स राज चलाने का आरोप लगाया जा रहा है। मंडी में धान बेचने के बाद पैक्स द्वारा खाली बस्ता वापस नहीं करने का आरोप बुटूपाली के भिखारी ने लगाया है। साथ ही यह प्रश्न किया है कि आरएमसी द्वारा निर्माण किए गए वजन मशीन व मंडी भवन को काम में लाया जाएगा। यहां बेधड़क दलाल लोग फर्जी एंट्री करा कर सीधे मिलर्स को धान भेजने की बात भी सामने आई है। इस संबंध में पैक्स के सचिव देवराज कुम्हरा से पूछने पर उन्होंने कहा कि यहां आधार भूत सुविधा के अभाव के कारण मंडी व्यवस्थित नही हो पा रही है और मिलर्स भी सही समय में गाड़ी नही भेजते है।जिससे असुविधा हो रही है।

chat bot
आपका साथी