एंकर : राहत : खबर प्रकाशित होने के बाद भगवती मुंडा के पास पहुंचा प्रशासन

संवाद सूत्र झारसुगुड़ा लखनपुर ब्लॉक की भंवरखोल पंचायत के सागरपाली गांव की 60 वर्षीय विधवा

By JagranEdited By: Publish:Tue, 29 Sep 2020 06:56 PM (IST) Updated:Wed, 30 Sep 2020 05:15 AM (IST)
एंकर : राहत : खबर प्रकाशित होने के बाद भगवती मुंडा के पास पहुंचा प्रशासन
एंकर : राहत : खबर प्रकाशित होने के बाद भगवती मुंडा के पास पहुंचा प्रशासन

संवाद सूत्र, झारसुगुड़ा : लखनपुर ब्लॉक की भंवरखोल पंचायत के सागरपाली गांव की 60 वर्षीय विधवा भगवती मुंडा तथा उसकी 34 वर्षीय दिव्यांग पुत्री आशा मुंडा की व्यथा विभिन्न समाचार पत्रों में प्रकाशित होने के बाद प्रशासन ने सहायता का हाथ बढ़ाया है। सोमवार को प्रशासन की ओर से लखनपुर प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) संजीव पटेल, सरपंच अश्विनी प्रधान तथा कार्यनिर्वाही अधिकारी नरेंद्र पटेल सागरपाली गांव पहुंचे और भगवती मुंडा और उसकी बेटी आशा मुंडा से मुलाकात की। इस दौरान अधिकारियों ने उनकी समस्याओं की जानकारी ली। आशा को सुनने की तकलीफ के चलते बीडीओ ने उसे एक श्रवण यंत्र प्रदान किया। उन्होंने उसे शीघ्र ही दिव्यांग भत्ता दिलाने का आश्वासन दिया। वहीं भगवती मुंडा को पक्का घर मुहैया कराने का अश्वासन देने के साथ उसे गोविंदपुर स्थित वृद्धाश्रम में रहने की बात कही। वहीं आशा को झारसुगुडा के मिशन आसरा में रखने की बात कही गई। उन्होंने बताया कि वहां आशा को चिकित्सीय सुविधाएं भी दी जाएगी। हांलाकि, दिव्यांग आशा ने अपनी मां के साथ ही रहने की इच्छा जताई है।

chat bot
आपका साथी