राजपुर इलाके में घुसा हाथी, दहशत में ग्रामीण

झारसुगुड़ा ब्लॉक के राजपुर चांदनीमाल गौड़माल इत्यादि पंचायतों में गुरुवार को एक हाथी ने आतंक मचा रखा है।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 14 Nov 2019 10:03 PM (IST) Updated:Fri, 15 Nov 2019 06:19 AM (IST)
 राजपुर इलाके में घुसा हाथी, दहशत में ग्रामीण
 राजपुर इलाके में घुसा हाथी, दहशत में ग्रामीण

संवादसूत्र, ब्रजराजनगर : झारसुगुड़ा ब्लॉक के राजपुर, चांदनीमाल, गौड़माल आदि पंचायतों में गुरुवार को एक हाथी ने जमकर उत्पात मचाचा। बताया गया है कि जामपड़ा के समीप रेलवे लाइन को पार कर यह हाथी राजपुर पंचायत में घुसा। इस दौरान हाथी ने चांदनीमाल के एक व्यक्ति पर हमला किया लेकिन भागकर उसने अपनी जान बचा लिया। दंतैल हाथी ने चारभाटी इलाके में फसल को भी नुकसान पहुंचाया। इसके बाद हाथी के चारपाली- बरपाली मार्ग पर नदी के किनारे विचरण करने की जानकारी मिली है। इसकी सूचना पाकर ब्रजराजनगर तथा राजपुर वन विभाग के अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे तथा हाथी को खदेड़ने का प्रयास जारी रखा है।

chat bot
आपका साथी