धान खरीदी में भ्रष्टाचार रोकने के लिए जिलाधीश से गुहार

सामासिघा पेक्स के धुबेनबुड के किसानो ने जिलाधीश से हस्तक्षेप का अनुरोध किया है। अभियोग के अनुसार किसानों के धान कि बजाए दलालो के धान खरीदी मे पैक्स कृतपक्षे अधिक ध्यान दे रहे है। उनको धान ब्रिक्री के लिए आनलाइन आवेदन के साथ पंजीकरण कराने के बाद बांरबार अनुमति मांगने के बाद भी अनुमति नहीं मिल रही है।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 02 Mar 2021 09:23 PM (IST) Updated:Tue, 02 Mar 2021 09:23 PM (IST)
धान खरीदी में भ्रष्टाचार रोकने  के लिए जिलाधीश से गुहार
धान खरीदी में भ्रष्टाचार रोकने के लिए जिलाधीश से गुहार

संसू, झारसुगुड़ा : जिले के कोलाबीरा में धान कि खरीदी में व्यापक अनियमितता व भ्रष्टाचार चल रहा है। भ्रष्ट अधिकारी व मिलर्स दलालों का दखल भी बढ़ता जा रहा है। किसान इसकी शिकायत किससे करे। पैक्स व किसान संगठन पूर्णरूप से कुछ दलाल व धान व्यपारियों के नियंतत्र में हैं। जिससे किसान अपनी मेहनत से पैदा कि गई धान को बेच नहीं पा रहे है। इस तरह के संगीन आरोप को लेकर सामासिघा पेक्स के धुबेनबुड के किसानो ने जिलाधीश से हस्तक्षेप का अनुरोध किया है। अभियोग के अनुसार किसानों के धान कि बजाए दलालो के धान खरीदी मे पैक्स कृतपक्षे अधिक ध्यान दे रहे है। उनको धान ब्रिक्री के लिए आनलाइन आवेदन के साथ पंजीकरण कराने के बाद बांरबार अनुमति मांगने के बाद भी अनुमति नहीं मिल रही है। किसानो का आरोप है कि सामासिघा पैक्स में कुछ प्रभावशाली व्यक्ति मिलर्स व दलालो का सहयोग कर रहे है। इसके लिऐ रुपये के लेनदेन भी हुआ है। किसान आनलाईन के जाल मे फंसे किसान किस प्रकार से सरकारी माध्यम से धान ना बेच कर दलालो को धान बेचने मजबूर होगे इस के लिऐ सुचिन्तित योजना चल रही है। विदित हो कि सामासिघा पैक्स में फर्जी पट्टे पर केसीसी के लोन का लाभ दे व धान ब्रिक्री करने का आरोप लगाया गया है। इसकि विजलेंस जांच भी हुई थी। मगर कोई भी कार्रवाई नहीं हुई। जिसे ले कर लोगो के मन मे कई तरह के प्रशन उठ रहे है। इस तरह के अनिमियतता की उच्चस्तरिय जांच कराने के लिए किसान सुरेन्द्र नायक, कल्याणी पटेल, यशोदा भोई, सौदामनी दास, आकाश दडंसेना, क्षति भोई व लोचन बनछोर ने जिलाधीश के अभियोग प्रकोष्ठ मे लिखित अनुरोध किया है।

chat bot
आपका साथी