पेड़ से लटकता मिला युवक का शव

संवाद सूत्र झारसुगुड़ा लखनपुर ब्लॉक के रेंगाली थाना अंतर्गत पलसदा गांव के बड़खा तालाब के

By JagranEdited By: Publish:Tue, 29 Sep 2020 07:16 PM (IST) Updated:Wed, 30 Sep 2020 05:15 AM (IST)
पेड़ से लटकता मिला युवक का शव
पेड़ से लटकता मिला युवक का शव

संवाद सूत्र, झारसुगुड़ा : लखनपुर ब्लॉक के रेंगाली थाना अंतर्गत पलसदा गांव के बड़खा तालाब के नजदीक के बरगद के पेड़ से लटकात हुआ एक शव रेंगाली पुलिस ने सोमवार को बरामद करके पोस्टमार्टम के लिए झारसुगुड़ा भेज दिया। मृतक की पहचान इसी गांव के 40 वर्षीय युवक माधव कंध के रूप में की गई है। परिवार वालों के अनुसार माधव सुबह 4 बजे घर से निकला था तथा लौटकर काम पर जाने को कहा था। सुबह 7 बजे तक उसके नहीं लौटने पर उसकी पत्नी ने उसके बडे भाई को माधव के नहीं लौटने की बात बताई। जिसके बाद उद्धव उसे खोजने निकला। खोजने के क्रम में उसे बरगद के पेड़ से लटकता पाकर पुलिस को सूचित किया। घटना के कारणों का खुलासा नही हो पाया है।

chat bot
आपका साथी