ब्रजराजनगर में हुआ जवान का अंतिम संस्कार

छत्तीसगढ़ के सुकमा में तैनात केंद्रीय रिजर्व पुलिस फोर्स (सीआरपीएफ)

By JagranEdited By: Publish:Sat, 31 Oct 2020 07:03 PM (IST) Updated:Sat, 31 Oct 2020 07:03 PM (IST)
ब्रजराजनगर में हुआ जवान का अंतिम संस्कार
ब्रजराजनगर में हुआ जवान का अंतिम संस्कार

संसू, ब्रजराजनगर : छत्तीसगढ़ के सुकमा में तैनात केंद्रीय रिजर्व पुलिस फोर्स (सीआरपीएफ) की 223 बटालियन के जवान कमलकांत रोहिदास का पार्थिव शरीर शनिवार को हेलीकॉप्टर से झारसुगुड़ा पहुंचा। वहां से पुलिस वाहन में ब्रजराजनगर के साईं चौक के पास स्थित उसके आवास पहुंचा। जहां अंतिम दर्शन के लिए नगरवासियों का हुजूम उमड़ पड़ा। पुलिस बल की उपस्थिति में देर शाम ईब नदी के घाट पर पूरे सम्मान के साथ उसका अंतिम संस्कार किया गया। बताया जाता है कि शुक्रवार की रात को 12 बजे उसने अपनी सर्विस राइफल से आत्महत्या कर ली थी।

chat bot
आपका साथी