जेईई की मुख्य परीक्षा में डीएवी की तान्या बनी प्रदेश टॉपर

नेशनल टेस्टिग एजेंसी द्वारा आयोजित आइआइटी जेईई की मुख्य परीक्षा में झारसुगुड़ा के डीएवी विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने बेहतर प्रदर्शन किया है। विद्यालय की छात्रा तान्या दीक्षित ने 99.8 परसेंटाइल अंक लाकर ओडिशा में टॉपर होने का सौभाग्य हासिल किया है।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 17 Sep 2021 08:30 AM (IST) Updated:Fri, 17 Sep 2021 08:30 AM (IST)
जेईई की मुख्य परीक्षा में डीएवी की तान्या बनी प्रदेश टॉपर
जेईई की मुख्य परीक्षा में डीएवी की तान्या बनी प्रदेश टॉपर

संसू, झारसुगुड़ा/ब्रजराजनगर : नेशनल टेस्टिग एजेंसी द्वारा आयोजित आइआइटी जेईई की मुख्य परीक्षा में झारसुगुड़ा के डीएवी विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने बेहतर प्रदर्शन किया है। विद्यालय की छात्रा तान्या दीक्षित ने 99.8 परसेंटाइल अंक लाकर ओडिशा में टॉपर होने का सौभाग्य हासिल किया है। तान्या के अलावा विद्यालय के चंदन मेहेर ने 97.2, शशि रेड्डी ने 95.5, जानकी सिंह ने 94.58, बसंत शर्मा ने 93, प्रतीक बेहेरा ने 92.95, तथा सौम्य रंजन सिंहदेव ने 90.42 परसेंटाइल अंक लाकर जेईई मेन तथा स्टेज-1 की परीक्षा में सफलता हासिल की है। छात्रों की सफलता पर प्राचार्य प्रशांत कुमार पंडा समेत नीलीमा पटेल, सुभाष मिश्र, एमवीएलएन राव, पंचानन पटेल, देवाशीष सामल, आलेख साहू, सुमंत साहू, अमरनाथ यादव, देवदत्त मिश्र, सुमंत बेहेरा समेत अन्य शिक्षक- शिक्षिकाओं ने उन्हें शुभकामनाएं दी। तान्या ने बताया कि माता-पिता व शिक्षक-शिक्षिकाओं के सही मार्गदर्शन के अलावा प्रतिदिन 6/7 घंटे के परिश्रम और दृढ़ इच्छाशक्ति ही इस सफलता का एकमात्र कारण है। समाज में एकता बनाए रखने का संदेश देता है नुंआखाई : प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी वरिष्ठ नागरिक संघ झारसुगुड़ा की ओर से पश्चिम ओडिशा के सार्वजनिक नुंआखाई भेंटघाट का आयोजन किया गया। होटल मेघदूत के सभा कक्ष में आयोजित नुंआखाई भेंटघाट संघ के अध्यक्ष पूर्ण चंद्र माफिदार की अध्यक्षता में संपन्न हुई। इस अवसर पर वक्ताओं ने पश्चिम ओडिशा के सार्वजनिक पर्व नुंआखाई पालन की परंपरा व संस्कृति पर अपने-अपने विचार प्रकट किए। यह पर्व हमें भाईचारा की रक्षा, समाज में एकता व सद्भावना बनाए रखने का संदेश देता है। सर्वप्रथम मां समलाई के चित्र पर माल्यार्पण कर सदस्यों ने एक-दूसरे को नुंआखाई की शुभकामना दी और जुहार का आदान-प्रदान किया। शहर के अन्य सामाजिक संगठनों व स्वंयसेवी संस्थाओं के प्रतिनिधि भी इस अवसर पर उपस्थित थे। नुंआखाई भेंटघाट में संघ के प्रो. ललित मोहन दास, सेवानिवृत्त प्रो. टेहलु साह, पूर्व अध्यक्ष बालगोविद मिश्रा, ई. नरहरी पटेल समेत सभी सदस्य उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी