गर्भनिरोधक आपरेशन के दौरान खाद्य नली कटी, हालत नाजुक

लखनपुर ब्लॉक की कनकतोरा पंचायत के कुहाकुंडा गांव की 26 वर्षीय महिला सरिता भौई की हालत गर्भनिरोधक आपरेशन के दौरान खाद्य नली कट जाने से गंभीर बनी हुई है। उसे बुर्ला मेडिकल कालेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। महिला के पति जितेन भौई ने बताया कि उसे तीन वर्षीय पुत्र तथा सात माह की एक पुत्री है। दो संतानों से संतुष्ट पति-पत्नी ने परिवार नियोजन करने की ठानी और मंगलवार की सुबह सरिता को परिवार नियोजन का आपरेशन के लिए लखनपुर स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया था।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 04 Mar 2021 09:26 PM (IST) Updated:Thu, 04 Mar 2021 09:26 PM (IST)
गर्भनिरोधक आपरेशन के दौरान  खाद्य नली कटी, हालत नाजुक
गर्भनिरोधक आपरेशन के दौरान खाद्य नली कटी, हालत नाजुक

संसू, ब्रजराजनगर : लखनपुर ब्लॉक की कनकतोरा पंचायत के कुहाकुंडा गांव की 26 वर्षीय महिला सरिता भौई की हालत गर्भनिरोधक आपरेशन के दौरान खाद्य नली कट जाने से गंभीर बनी हुई है। उसे बुर्ला मेडिकल कालेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। महिला के पति जितेन भौई ने बताया कि उसे तीन वर्षीय पुत्र तथा सात माह की एक पुत्री है। दो संतानों से संतुष्ट पति-पत्नी ने परिवार नियोजन करने की ठानी और मंगलवार की सुबह सरिता को परिवार नियोजन का आपरेशन के लिए लखनपुर स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया था। सरिता की स्वास्थ्य जांच के बाद शाम को करीब 5 बजे उसका आपरेशन किया गया, लेकिन आपरेशन के बाद सरिता का रक्तस्त्राव नहीं रुक रहा था। बाद में पता चला कि चिकित्सकों की लापरवाही के कारण के कारण सरिता की खाद्य नली कट गई है। बाद में उसे झारसुगुड़ा के मुख्य चिकित्सालय ले जाया गया जहां से बुर्ला मेडिकल कॉलेज स्थानांतरित किया गया। बुर्ला अस्पताल में भी रक्तस्त्राव बंद नही होने पर बुधवार देर शाम सरिता का दुबारा आपरेशन करने की जानकारी उसके पति ने दी है। जितेन भोई का आरोप है कि लखनपुर अस्पताल के चिकित्सकों की लापरवाही से उसकी पत्‍‌नी की यह हालत हुई हुई है। उसने दोषी चिकित्सकों पर कार्रवाई की मांग की है।

संबलपुर जिले में कोरोना के 15 नए मामले

संवाद सूत्र, संबलपुर : संबलपुर जिले में गुरुवार को कोरोना संक्रमण के 15 नए मामले सामने आए। इनमें 13 पुरुष और दो महिलाएं हैं, जिनकी उम्र 20 से 62 वर्ष के बीच है। जिला प्रशासन के सूत्र के अनुसार, संबलपुर महानगर निगम अंतर्गत उपनगर बुर्ला से 20 से 23 वर्ष के आठ युवकों को संक्रमित पाया गया। इसी तरह, उपनगर हीराकुद से 22 से 40 वर्ष के चार संक्रमित मिले। इनमें एक महिला और तीन पुरुष हैं। खेतराजपुर इलाके से 41 वर्षीय महिला और 58 वर्षीय पुरुष समेत सोनापाली इलाके से 62 वर्षीय पुरुष को संक्रमित पाया गया।

chat bot
आपका साथी