मित्रभानु पाटजोशी क्रिकेट प्रतियोगिता शुरू

मित्रभानु पाटजोशी स्मृति क्रिकेट प्रतियोगिता शनिवार शाम को राजपुर गांव के खेल मैदान में शुरू हुआ।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 17 Feb 2019 09:45 PM (IST) Updated:Sun, 17 Feb 2019 09:45 PM (IST)
मित्रभानु पाटजोशी क्रिकेट प्रतियोगिता शुरू
मित्रभानु पाटजोशी क्रिकेट प्रतियोगिता शुरू

संसू, ब्रजराजनगर : मित्रभानु पाटजोशी स्मृति क्रिकेट प्रतियोगिता शनिवार शाम को राजपुर गांव के खेल मैदान में शुरू हुई। आयोजक नेताजी क्लब के अध्यक्ष राजीव पाटजोशी की अध्यक्षता में आयोजित उदघाटन समारोह में मुख्य अतिथि जिला परिषद सदस्य हर्षवर्धन जगत, सम्मानित अतिथि राजपुर सरपंच जतिन देव, समिति सदस्य गणेश राम बाग, नायब सरपंच तपस्विनी मेहर, जिला खेल संघ के कार्यकारी अध्यक्ष विजय कुमार बेहरा, हिमांशु मिश्रा, संजीव पाटजोशी तथा राधेश्याम प्रधान शामिल हुए। प्रतियोगिता का उद्घाटन मैच बरपाली एवं चारबाटी के बीच खेला गया। इसमें चारबाटी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित ओवरों में 77 रन बनाए जबकि बरपाली क्लब मात्र 72 रन बना सका और पांच रन से मुकाबला हार गया।

chat bot
आपका साथी