उत्साह से काम करें सभी कार्यकर्ता, लौटेगी कांग्रेस : पटेल

नगर कांगेस की ओर से गुरुवार को मंडलिया स्थित काली मंदिर परिसर में ब्रजराजनगर विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 18 Oct 2019 09:50 PM (IST) Updated:Sat, 19 Oct 2019 06:25 AM (IST)
उत्साह से काम करें सभी कार्यकर्ता, लौटेगी कांग्रेस : पटेल
उत्साह से काम करें सभी कार्यकर्ता, लौटेगी कांग्रेस : पटेल

संसू, ब्रजराजनगर : नगर कांग्रेस की ओर से गुरुवार को काली मंदिर, मंडलिया परिसर में ब्रजराजनगर विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया। नगर अध्यक्ष प्रमोद पंडा की अध्यक्षता में आयोजित इस सम्मेलन में मुख्य अतिथि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सह पूर्व विधानसभा अध्यक्ष किशोर पटेल ने कहा कि पार्टी की वर्तमान स्थिति के लिए कार्यकर्ताओं को हतोत्साहित होने की जरूरत नहीं है। काग्रेस को वापस अतीत की स्थिति में लाने के लिए सभी लोग उत्साह, निष्ठा औ जोश के साथ काम करें। उन्होंने कांग्रेस को गरीबों का साथी बताते हुए कार्यकर्ताओं को उनकी नि:स्वार्थ सेवा में जुट जाने का आह्वान किया। कहा कि कुछ लोग कांग्रेसियों में मनमुटाव उत्पन्न करने का प्रयास कर रहे है। हमे उनके इस प्रयास को सफल नहीं होने देना है। सम्मेलन में वरिष्ठ नेता आलोक पंडा, बृजेश शर्मा, पानुचरण सेठी, सुब्रत प्रधान, खिरोद कुंवर, रवींद्र प्रसाद, बुलू पंडा प्रमुख समेत बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी