मुख्यमंत्री ने ब्रजराजनगर को 10 करोड़ व बेलपहाड़ को दी सात करोड़ की सौगात

मुक्ता योजना के तहत मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने विभिन्न विकास कार्यों के लिए ब्रजराजनगर नगरपालिका को 10 करोड़ 68 लाख 40 हजार व बेलपहाड़ नगरपालिका को 7 करोड़ 29 लाख रुपये देने की स्वीकृति दी है। दोनों नगरपालिका की ओर से मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया है।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 01 Dec 2021 07:30 AM (IST) Updated:Wed, 01 Dec 2021 07:30 AM (IST)
मुख्यमंत्री ने ब्रजराजनगर को 10 करोड़ व बेलपहाड़ को दी सात करोड़ की सौगात
मुख्यमंत्री ने ब्रजराजनगर को 10 करोड़ व बेलपहाड़ को दी सात करोड़ की सौगात

संसू, ब्रजराजनगर : मुक्ता योजना के तहत मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने विभिन्न विकास कार्यों के लिए ब्रजराजनगर नगरपालिका को 10 करोड़ 68 लाख 40 हजार व बेलपहाड़ नगरपालिका को 7 करोड़ 29 लाख रुपये देने की स्वीकृति दी है। दोनों नगरपालिका की ओर से मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया है। इस राशि से ब्रजराजनगर में 110 व बेलपहाड़ में 104 विकास योजनाओं को कार्यरूप में परिणत किया जाएगा। इन योजनाओं से इलाके का सामूहिक विकास व महिलाओं का सशक्तीकरण होगा। उन्हें आत्मनिर्भर बनाना मुख्यमंत्री का उद्देश्य है। कोरोना महामारी के दौरान चौपट हो चुकी आर्थिक स्थिति को पुन: पटरी पर लाने के लिए मुख्यमंत्री ने इस योजना को लागू कर अपनी दूरदर्शिता का परिचय दिया है। ज्ञात हो कि 16 नवंबर को विधायक किशोर महंती ने राज्य के 5-टी सचिव से इस संबंध में अनुरोध किया था। उन्होंने 7 दिनों के अंदर खुशखबरी सुनने की बात कही थी। इस अवसर पर मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त करने के लिए ब्रजराजनगर के कार्यनिर्वाही अधिकारी चंद्रमणि स्वाई की अध्यक्षता में सभा आयोजित की गई। सभा में बतौर मुख्य अतिथि विधायक किशोर महंती उपस्थित थे। मौके पर ब्रजराजनगर नगरपालिका से बीजद के जिला महासचिव विश्वनाथ नायक, पूर्व नगरपाल नंदकिशोर अग्रवाल, दल के नगर अध्यक्ष राधाकांत प्रधान, महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष साधना सामंतराय, नगर अध्यक्ष नलिनी प्रधान, प्रसन्न चौधुरी, कुलमणि दास, अजित पुरोहित, नृप टांडिया, संजय गुप्ता व बेलपहाड़ नगरपालिका से कार्यनिर्वाही अधिकारी लोकनाथ तिवारी, बीजद के जिला उपाध्यक्ष शंभू महंती, नगर अध्यक्ष कैलाश नायक, श्याम सतपथी, महिला मोर्चा के प्रदेश सचिव मिनती नायक, रंजीता विस्वाल समेत कई दलीय कर्मी व नगरवासी उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी