कार दुर्घनाग्रस्त, राजगांगपुर के चार युवक घायल

कुचिंडा-बामड़ा पीडब्ल्यू रोड पर कहपानी गांव के निकट पुरी से राजगांगपुर की ओर जा रही कार शनिवार की सुबह दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस दुर्घटना में कार सवार राजगांगपुर निवासी महेंद्र अग्रवाल (51)अजय केडिया (49) सुशील अग्रवाल (51) व मनोज साहू (51) गंभीर रूप से घायल हो गए।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 24 Oct 2021 08:00 AM (IST) Updated:Sun, 24 Oct 2021 08:00 AM (IST)
कार दुर्घनाग्रस्त, राजगांगपुर के चार युवक घायल
कार दुर्घनाग्रस्त, राजगांगपुर के चार युवक घायल

संसू, बामड़ा : कुचिंडा-बामड़ा पीडब्ल्यू रोड पर कहपानी गांव के निकट पुरी से राजगांगपुर की ओर जा रही कार शनिवार की सुबह दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस दुर्घटना में कार सवार राजगांगपुर निवासी महेंद्र अग्रवाल (51),अजय केडिया (49), सुशील अग्रवाल (51) व मनोज साहू (51) गंभीर रूप से घायल हो गए। बामड़ा हॉस्पिटल में प्राथमिक चिकित्सा के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए राउरकेला स्थित आइजीएच रेफर कर दिया गया। चारों मित्र 15 दिन पूर्व खरीदी गई सुशील अग्रवाल की कार से पुरी घूमने गए थे। पुरी से लौट कर राजगांगपुर जा रहे थे। इस क्रम में कहपानी गांव के समीप बैल को बचाने के दौरान कार चला रहे मनोज साहू अनियंत्रित हो गए और धान के खेत के मुंडेर से टकराकर कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। राउरकेला आइजीएच में सिटी स्कैन व एक्स-रे कराने के बाद चिकित्सकों ने सभी को खतरे से बाहर बताया है। ब्रिज से गिरकर साइकिल सवार की मौत : लैयकरा ब्लाक अंतर्गत जाममाल चौक के समीप ब्रिज से गिरकर एक साइकिल सवार की मौत हो गई। मृतक महेंद्र राणा (55) धुरवाडीही थाना के दोरापाड़ा का निवासी था। सूचना के अनुसार महेंद्र शुक्रवार को अपनी बहन के घर कोदोदहर गए थे। रात लगभग आठ बजे साइकिल से लौट रहे थे। इस क्रम में जाममाल चौक के समीप ब्रिज पर उनकी साइकिल अनियंत्रित हो गई। इस कारण वे ब्रिज के उपर से लगभग 10 फीट नीचे गिर गए, जिससे उनकी मौत हो गई। सुबह कुछ लोगों ने ब्रिज के नीचे एक व्यक्ति का शव देख पुलिस को सूचना दी। सुचना पाकर साहेबपुर पुलिस चौकी के अधिकारी नित्यानंद साहू घटनास्थल पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। शव की पहचान होने के बाद परिजनों को सूचना देकर बुलाया गया। लैयकरा थाना में मामला दर्ज कर पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम के बाद स्वजनों को शव सौंप दिया गया।

chat bot
आपका साथी