हिमाचल में यूनम पर्वत पर 75 मीटर का तिरंगा फहराने निकले पर्वतारोही अजीत पाढ़ी

वर्ष 1984 में अपने विद्यालय काल के दौरान नीलगिरी पर्वत पर चढ़ कर सफलता हासिल करने के उपरांत ब्रजराजनगर के लमटीबहाल निवासी अजीत पाढ़ी के लिए पर्वतारोहण एक नशे के रूप में तब्दील हो गया है।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 29 Sep 2021 05:47 AM (IST) Updated:Wed, 29 Sep 2021 05:47 AM (IST)
हिमाचल में यूनम पर्वत पर 75 मीटर का तिरंगा फहराने निकले पर्वतारोही अजीत पाढ़ी
हिमाचल में यूनम पर्वत पर 75 मीटर का तिरंगा फहराने निकले पर्वतारोही अजीत पाढ़ी

ब्रजराजनगर : वर्ष 1984 में अपने विद्यालय काल के दौरान नीलगिरी पर्वत पर चढ़ कर सफलता हासिल करने के उपरांत ब्रजराजनगर के लमटीबहाल निवासी अजीत पाढ़ी के लिए पर्वतारोहण एक नशे के रूप में तब्दील हो गया है। समय-समय पर विभिन्न पर्वत श्रृंखलाओं की चढ़ाई करके काफी ख्याति अर्जित कर चुके हैं। इसी क्रम में मंगलवार को विशाखापटनम-अमृतसर एक्सप्रेस से चंडीगढ़ के लिए रवाना हुए। आगामी एक अक्टूबर को हिमाचल प्रदेश के यूनम पर्वत शिखर पर 75 मीटर का तिरंगा फहराने के लिए देश के 48 सदस्यीय दल में शामिल होंगे। 6111 मीटर की ऊंचाई वाले इस पर्वत शिखर पर देश की स्वतंत्रता के 75 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में चंडीगढ़ स्थित राष्ट्रीय एडवेंचर क्लब में इस पर्वत पर 75 मीटर का तिरंगा फहराने का निर्णय लिया है। 48 सदस्यीय दल में ओडिशा में एसोसिएशन ऑफ एडवेंचर एंड सोशियल एक्टिविटीज के सचिव गणेश जेना के नेतृत्व में सात सदस्यीय दल को शामिल किया। इसमें नगर के अजित पाढ़ी भी एक सदस्य हैं तथा झारसुगुड़ा जिले से एकमात्र प्रतिनिधि अजीत पाढ़ी का चंडीगढ रवाना होने से पूर्व ब्रजराजनगर भाजपा द्वारा ज्योति क्लब परिसर में उनका स्वागत समारोह हुआ। दल के ब्रजराजनगर अध्यक्ष रुक्मण धुरवा की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि का दायित्व ओडिशा पत्रकार संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष उपन चरण साहू ने निभाया। ज्योति क्लब के पूर्व महासचिव सुरेंद्र राउतराय, दल के महासचिव द्वय प्रकाश वर्मा व प्रेमानंद सुहरा तथा पर्वतारोही अजीत पाढ़ी ने सम्मानित अतिथि का दायित्व निभाया। वक्ताओं ने ओडिशा से अजित पाढ़ी के इस दल में शामिल होने पर खुशी जाहिर की गई तथा पाढ़ी की सफलता की कामना की गई। सभी अतिथियों के अलावा भाजपा के वरिष्ठ सदस्य राधाकांत पति, विभूति दास, श्लोक सरना, रतन जायसवाल, कुंती मेहेर, ब्यूटी श्रीवास्तव, पलटू सरकार, नवीन सिंह, बसंत कुम्भार आदि दलीय सदस्यों के अलावा गांव के वनमाली सराफ इत्यादि ने पुष्पगुच्छ देकर अजित पाढ़ी का स्वागत करते हुए उनकी सफलता की कामना की।

--------------

यह भी जानें

-75 मीटर का तिरंगा फहराने के लिए देश के 48 सदस्यीय दल में शामिल हैं अजीत पाढ़ी

- 6111 मीटरऊंचाई वाले हिमाचल प्रदेश में स्थिति यूनम पर्वत शिखर पर फहराएंगे तिरंगा

75 वर्ष देश के स्वतंत्रता होने के उपलक्ष्य में राष्ट्रीय एडवेंचर क्लब का निर्णय

chat bot
आपका साथी