अंचल से चोरी हुई बोलेरो गरपोष में बरामद, आरोपित हिरासत में

बड़माल थाना अंचल से शनिवार की रात 11 बजे बोलेरो वाहन की चोरी हो गई थी। गोविंदपुर थाना के सब इंस्पेक्टर गोपीनाथ महाकुड़ गरपोष पुलिस चौकी इंचार्ज देवराज साहू और पुलिस टीम ने गरपोष से चोरी की बोलेरो वाहन को बरामद किया।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 25 Oct 2021 08:00 AM (IST) Updated:Mon, 25 Oct 2021 08:00 AM (IST)
अंचल से चोरी हुई बोलेरो गरपोष में बरामद, आरोपित हिरासत में
अंचल से चोरी हुई बोलेरो गरपोष में बरामद, आरोपित हिरासत में

संसू, बामड़ा : बड़माल थाना अंचल से शनिवार की रात 11 बजे बोलेरो वाहन की चोरी हो गई थी। गोविंदपुर थाना के सब इंस्पेक्टर गोपीनाथ महाकुड़, गरपोष पुलिस चौकी इंचार्ज देवराज साहू और पुलिस टीम ने गरपोष से चोरी की बोलेरो वाहन को बरामद किया। साथ ही एक आरोपित को हिरासत में लिया है। ओरोपितों में दो लोग पुलिस को चकमा देकर फरार हो गए। सब इंस्पेक्टर गोपीनाथ महाकुड़ ने बताया कि बड़माल थाना की पुलिस को सूचना दे दी गई है। बड़माल थाना की पुलिस के पहुंचने पर चोरी की बोलेरो व हिरासत में लिए गए आरोपित को सौंप दिया जाएगा। पंकज हत्याकांड का चौथा आरोपित गिरफ्तार : नगर के ओरिएंट थाना अंतर्गत कालीनगर में हुए पंकज कुमार हत्याकांड मामले में पुलिस ने तीन आरोपितों को गिरफ्तार कर शुक्रवार को कोर्ट चालान कर दिया था। इस हत्याकांड में शामिल चौथा आरोपित फरार था। हत्याकांड के मुख्य आरोपित 48 वर्षीय मिनकेतन बेहेरा के छोटे भाई 45 वर्षीय सुभाष बेहेरा को पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार किया। शनिवार को सुभाष कुछ सामान लेने के लिए अपने घर आया था। पुलिस को इस बात की जानकारी मिल गई। पुलिस ने शनिवार की दोपहर उसे उसके आवास से दबोच लिया। ज्ञात हो कि इस मामले में मुख्य आरोपित मिनकेतन बेहेरा, उसका 19 वर्षीय पुत्र बादल बेहेरा व 31 वर्षीय पूर्ण चंद्र नायक की गिरफ्तारी शुक्रवार को हुई थी। शनिवार को सुभाष को गिरफ्तार कर पुलिस ने इस कांड से जुड़े चारों आरोपितों को दबोच लिया। बताया जा रहा है कि पंकज व सुभाष के बीच बहस हुई थी। इसके बाद मिनकेतन ने पंकज पर गोली चलाई थी। मिनकेतन ने पुलिस के समक्ष इस घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली है। इस हत्याकांड में सुभाष की भूमिका क्या थी, इसकी जांच पुलिस कर रही है।

chat bot
आपका साथी