आवास घोटाले में ब्लाक कैशियर गिरफ्तार

संवाद सूत्र झारसुगुड़ा झारसुगुड़ा जिले के किरमिरा ब्लॉक में हुए आवास घोटाले में लै

By JagranEdited By: Publish:Tue, 20 Oct 2020 07:32 PM (IST) Updated:Wed, 21 Oct 2020 05:18 AM (IST)
आवास घोटाले में ब्लाक कैशियर गिरफ्तार
आवास घोटाले में ब्लाक कैशियर गिरफ्तार

संवाद सूत्र, झारसुगुड़ा : झारसुगुड़ा जिले के किरमिरा ब्लॉक में हुए आवास घोटाले में लैयकरा पुलिस ने ब्लाक के कैशियर संजय कुमार दीक्षित को गिरफ्तार कर कोर्ट चालान किया है। एसडीजीएम कोर्ट में उनकी जमानत अर्जी नामंजूर होने के बाद उन्हें विचार विभागीय हाजत में भेज दिया गया है। कैशियर कि गिरफ्तारी को के बाद अब तक कुल 17 लोग इस मामले मे गिरफ्तार हो चुके है। आरोपितों की सूची में अतिरिक्त बीडीओ सहित तीन ओर लोग शामिल हैं। इन्हें गिरफ्तारी कब तक होगी इसकी चर्चा जोरों पर है।

बता दें, साल 2016 में किरमिरा ब्लाक अंतर्गत सुलेही पंचायत में आवास घोटाला सामने आने के बाद तत्कालीन बीडीओ रीता डांग ने लैयकरा थाना में मामला दर्ज कराई थी। घोटाले में ऑडिट के बाद कुल 27 लाख 50 हजार रुपये के हेरफेर की बात सामने आई थी। जिसके बाद पंचायत के ग्रामीण रोजगार सेवक (जीआरएस) संजय पशायत को जिलाधीश ने बहिष्कार कर दिया था। जीआरएस ने 20 लाख रुपया वापस भी किया था। इस मामले में दो चरणों में 15 लोगों को गिरफ्तार कर कोर्ट चालान किया था। अब तत्कालीन अतिरिक्त बीडीओ तथा वर्तमान झारसुगुड़ा ब्लॉक के अतिरिक्त बीडीओ भजमन किसान व अन्य दो की गिरफ्तारी की संभावना है।

chat bot
आपका साथी