झारसुगुड़ा जिला के गठन में बीजू बाबू की भूमिका अतुलनीय

ओडिशा के स्वाभिमान के प्रतीक व महान जननेता सह आधुनिक ओडिशा के निर्माता पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय बीजू पटनायक को उनकी 105वीं जयंती पर शुक्रवार को दलीय नेताओं और कार्यकर्ताओं ने याद करते हुए उनके प्रति श्रद्धांजलि अर्पित की।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 05 Mar 2021 09:21 PM (IST) Updated:Fri, 05 Mar 2021 09:21 PM (IST)
झारसुगुड़ा जिला के गठन में बीजू बाबू की भूमिका अतुलनीय
झारसुगुड़ा जिला के गठन में बीजू बाबू की भूमिका अतुलनीय

जागरण टीम, झारसुगुड़ा, ब्रजराजनगर, संबलपुर : ओडिशा के स्वाभिमान के प्रतीक व महान जननेता सह आधुनिक ओडिशा के निर्माता पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय बीजू पटनायक को उनकी 105वीं जयंती पर शुक्रवार को दलीय नेताओं और कार्यकर्ताओं ने याद करते हुए उनके प्रति श्रद्धांजलि अर्पित की।

झारसुगुड़ा के बड़माल स्थित बीजू पटनायक चौक पर बीजू बाबू की प्रतिमा पर सुबह नौ बजे राज्य के स्वास्थ्य व परिवार कल्याण मंत्री नव किशोर दास व ब्रजराजनगर विधायक किशोर कुमार महांती ने माल्यार्पण किया। दोनों नेताओं ने उन्हें याद करते हुए कहा कि बीजू बाबू एक महान जन नेता थे। उनकी सोच अपने प्रदेश के लोगों की उन्नति, अपनी मात्र भाषा का सम्मान व और ओडिशा को भारत का एक उन्नतसील व विकसित राज्य के रूप में स्थापना करने की थी। झारसुगुड़ा जिला के गठन में उनकी भूमिका अतुलनीय थी। वे हमेशा से झारसुगुड़ा जिला के विकास के लिए तत्पर रहते थे। बीजू बाबू ने झारसुगुड़ा को राज्य व देश का एक समृद्ध व विकसित जिले के रूप में देखने का जो सपना देखा था। उसे आज उनके पुत्र तथा राज्य के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक पूरा कर रहे है। मौके पर रवि सिंह, मनोरंजन महापात्र, सिद्धार्थ सरकार, पिन्टू पाढ़ी, प्रताप नन्द, राजु पाणीग्राही, जी रमना राव, भवानी साह, ईश्वर राव, पी राम मोहन राव,नरेश सिग, प्रदीप भोमिक, जाहिद कुरेशी, सुभाष कैडिया, जय कुमारी पटेल, जय कुमार कुअंर सहित बड़ी संख्या में बीजद के कार्यकर्ता उपस्थित थे।

इधर, ब्रजराजनगर में बीजू जनता दल के नगर अध्यक्ष राधाकांत प्रधान की अध्यक्षता में कार्यकर्ताओं ने गोल चक्कर स्थित बीजू पटनायक की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। इसके उपरांत आयोजित सभा को संबोधित करते हुए विधायक किशोर महांती ने बीजू पटनायक के आदर्शों पर चलना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि करार दिया। कार्यक्रम में दल के जिला महासचिव त्रिनाथ गुआल, जिला उपाध्यक्ष विश्वनाथ नायक, निवर्तमान नगरपाल नंदकिशोर अग्रवाल, पूर्व उपनगरपाल जयंत दीक्षित, श्रमिक नेता कुलमणि दास, प्रसन्न चौधुरी, गोपाल सितानी, नलिनी प्रधान, प्रशांत जेना, सुधांशु त्रिपाठी, प्रवीण मिश्र, साधना सामन्तराय, बाबला मिश्र, शेषदेव साहू, प्रवीण प्रधान, सिकू नायक, प्रभात दास, सुशील पंडा, बिनी दास, सुजाता जेना, रुनु बाग, ज्योत्स्ना साहू, संग्राम पांडे, कालिया बीसी, भानु सिंह, बिरेन्द्र सिंह, वीश्वनाथ साहू, पबित्र बीसी, बिटु गार्डिया, हरीश मिश्र, कोणार्क पटनायक तथा गुड्डू गुप्ता समेत अनेक दलीय कार्यकर्ता मौजूद थे।

वहीं दूसरी ओर, संबलपुर जिला बीजद अध्यक्ष इंजीनियर सिद्धार्थ दास के नेतृत्व में दलीय नेताओं और कार्यकर्ताओं ने रेमेड चौक स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया। मौके पर पर्यटन विकास निगम की अध्यक्ष श्रीमयी मिश्र, पूर्व विधायक डॉ.रासेश्वरी पाणिग्राही, वरिष्ठ नेता देवेंद्र किशोर पति, पूर्व सांसद प्रमिला बहिदार, युवा नेता संजीत महांती, गोकुल मेहेर, राजकिशोर दास, रविद्र कुंवर, अशोक महाकुर, आर्तत्राण मिश्र, संजय बाबू, मोहम्नद सनाउल्ला, हीरालाल बेहेरा, मनोज महापात्र, संबलपुर जिला बीजू युवा जनता दल के अध्यक्ष लक्ष्मी प्रसाद महापात्र, जिला बीजू छात्र जनता दल के अध्यक्ष मिलन होता, सिप्रा महांती समेत कई अन्य उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी