जिलास्तरीय बैडमिटन प्रतियोगिता संपन्न

झारसुगुड़ा जिला विद्यालय समूह खेल संगठन के तत्वावधान में टीआरएल क्रोसाकी इंडोर हॉल में आयोजित जिला स्तरीय बैडमिटन प्रतियोगिता रविवार को संपन्न हो गई।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 21 Oct 2019 09:38 PM (IST) Updated:Tue, 22 Oct 2019 06:32 AM (IST)
जिलास्तरीय बैडमिटन प्रतियोगिता संपन्न
जिलास्तरीय बैडमिटन प्रतियोगिता संपन्न

संसू, ब्रजराजनगर : झारसुगुड़ा जिला विद्यालय समूह खेल संगठन के तत्वावधान में टीआरएल क्रोसाकी इंडोर हॉल बेलपहाड़ में आयोजित जिलास्तरीय बैडमिटन प्रतियोगिता रविवार को संपन्न हो गई। बीआर उच्च विद्यालय तथा बीईएम स्कूल द्वारा आयोजित इस प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि प्रधानाध्यापक निरंजन त्रिपाठी ने किया। इस प्रतियोगिता में जिले के सभी पांच ब्लॉक से अंडर-17 आयु वर्ग के 20 बालक एवं 10 बालिका तथा अंडर-14 में 12 बालक और 15 बालिकाओं ने भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। निर्णायकों में खेल शिक्षक रमेश चंद्र पटेल, रविनारायन पुजारी, बनंति मिश्र, लोचन कंदरा, सुशांत पटेल एवं प्रफुल्ल दास उपस्थित रहे। सभी विजेताओं को मंगलवार से संबलपुर में होने वाली राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में शामिल होने का मौका मिलने की जानकारी शरीरिक शिक्षा अधिकारी ने दी है। खेल शिक्षक देवेंद्र बेहरा की देखरेख में हुई इस प्रतियोगिता में जिला बैडमिटन संघ के सचिव शुभम शर्मा, कार्यकारी अध्यक्ष शुभेंदु दास, तकनीकी सलाहकार मन बहादुर प्रमुख शामिल रहे। अंत मे सुरेंद्र रावत ने धन्यवाद ज्ञापन किया।

chat bot
आपका साथी