गोमाडेरा में अष्टप्रहरी नाम यज्ञ संपन्न

गोमाडेरा में चल रहे अष्टप्रहर नाम यज्ञ का रविवार को समापन हुआ।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 21 Jan 2019 10:10 PM (IST) Updated:Mon, 21 Jan 2019 10:10 PM (IST)
गोमाडेरा में अष्टप्रहरी नाम यज्ञ संपन्न
गोमाडेरा में अष्टप्रहरी नाम यज्ञ संपन्न

संसू, ब्रजराजनगर : गोमाडेरा में चल रहे अष्टप्रहर नाम यज्ञ का रविवार को समापन हुआ। विगत 18 जनवरी को कलश यात्रा के साथ शुरू इस अनुष्ठान का रविवार को नगर भ्रमण एवं पूर्णाहुति के साथ समापन हुआ। इसमें 10 से अधिक कीर्तन मंडलियों ने नाम जाप किया। विजय साहू एवं उनकी धर्मपत्नी रत्नकांति साहू की यजमानी में संपन्न इस अनुष्ठान में पंडित अशोक उपाध्याय ने पूजा-अर्चना एवं यज्ञ कमेटी के अध्यक्ष शरत पंडा, सचिव ¨लगराज साहू, कोषाध्यक्ष चतुर्भुज राणा, ललित खमारी, रमेश किसान, अमिताभ कौड़ी, यू अग्रवाल, गतिकृष्ण मिश्रा, चतुर्भुज बगर, केशव खमारी, नारायण भैंसाल, खगेश्वर साहू, महेंद्र बगर्ती, कमल खमारी, उपेंद्र भैंसाल, सुखदेव आदि ने सहयोग किया।

chat bot
आपका साथी