आंदोलनरत समवाय सेवा समिति कर्मियों को मिल रहा समर्थन

पिछले छह दिनों से अपनी पांच सूत्री मांगों के समर्थन में झारसुगुड़ा जिलाधीश कार्यालय के समक्ष जारी जिला समवाय समितियों के कर्मचारियो के आंदोलन को विभिन्न राजनैतिक दलों सामाजिक संगठनो तथा अन्य लोगो का समर्थन मिलने का सिलसिला जारी है। गुरुवार को जिला कृषक संगठन के अध्यक्ष दिलीप बढ़ई उपाध्यक्ष तुलाराम सेनापति शरत पलइ तथा प्रवक्ता बिरंचि साहू इत्यादि ने घटनास्थल पर पहुंच कर अपना समर्थन जताते हुए वे भी इस आंदोलन में शामिल हो गए थे।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 05 Dec 2021 07:00 AM (IST) Updated:Sun, 05 Dec 2021 07:00 AM (IST)
आंदोलनरत समवाय सेवा समिति कर्मियों को मिल रहा समर्थन
आंदोलनरत समवाय सेवा समिति कर्मियों को मिल रहा समर्थन

संसू, ब्रजराजनगर : पिछले छह दिनों से अपनी पांच सूत्री मांगों के समर्थन में झारसुगुड़ा जिलाधीश कार्यालय के समक्ष जारी जिला समवाय समितियों के कर्मचारियो के आंदोलन को विभिन्न राजनैतिक दलों, सामाजिक संगठनो तथा अन्य लोगो का समर्थन मिलने का सिलसिला जारी है। गुरुवार को जिला कृषक संगठन के अध्यक्ष दिलीप बढ़ई, उपाध्यक्ष तुलाराम सेनापति, शरत पलइ तथा प्रवक्ता बिरंचि साहू इत्यादि ने घटनास्थल पर पहुंच कर अपना समर्थन जताते हुए वे भी इस आंदोलन में शामिल हो गए थे। इसी तरह शुक्रवार को भाजपा ने भी इनकी मांगो को जायज मानते हुए इनके आंदोलन को भाजपा का पूर्ण समर्थन होने की घोषणा की। दल के वरिष्ठ नेता एवं झारसुगुड़ा विधानसभा क्षेत्र के दलीय उम्मीदवार दिनेश जैन ने आन्दोलनस्थल पर पहुंचकर उनको संबोधित करते हुए उनकी मांगों को जायज मानते हुए उन्हें भाजपा के समर्थन की बात कही। इसी तरह आज शनिवार को जिला कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सियाराम दास तथा मनीष वाजपेयी इत्यादि ने आन्दोलनस्थल पर पहुंचकर उनकी मांगो को जायज मानते हुए इस आंदोलन को कांग्रेस के भी समर्थन की घोषणा की। इसके साथ ही आज शनिवार को इलाके के विशिस्ट सामाजिक व श्रमिक संगठन प्रगतिशील श्रमिक मंच के आवाहक रक्षाकर ने भी आन्दोलनस्थल पर पहुंच कर इनकी मांगो को जायज मानते हुए आंदोलन का समर्थन किया। सभी ने आंदोलनकारियों से कहा कि जब तक राज्य सरकार उनकी मांगो को नही मानती है तब तक उन्हें अपना आंदोलन जारी रखना चाहिए तथा समाज का हर तबका उनके साथ होने की बात कही। ज्ञात हो कि समवाय सेवा समिति कर्मी राज्य सरकार द्वारा जारी पत्र संख्या 14392 को निरस्त करने, धान की खरीद बिक्री में अनियमितता का आरोप लगाकर समिति के सचिवों तथा कर्मचारियों पर जारी कार्यवाही को बंद करना, समान काम के लिए समान वेतन इत्यादि मांगो को लेकर पिछले 29 नवंबर से जिलाधीश कार्यालय के समक्ष अपना आंदोलन जारी रखे है। उन्हें मिल रहे भारी जन समर्थन से सभी आंदोलनरत कर्मचारी काफी उत्साहित है।

chat bot
आपका साथी