झारसुगुड़ा से 58 श्रमिकों को भेजा गया झारखंड

झारसुगुड़ा जिले के विभिन्न स्थानों पर कार्यरत झारखंड के 58 श्रमिकों को जिला प्रशासन द्वारा शनिवार को उनके घर भेजने की व्यवस्था की गई।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 10 May 2020 11:40 PM (IST) Updated:Mon, 11 May 2020 06:16 AM (IST)
झारसुगुड़ा से 58 श्रमिकों को भेजा गया झारखंड
झारसुगुड़ा से 58 श्रमिकों को भेजा गया झारखंड

संवाद सूत्र, ब्रजराजनगर : झारसुगुड़ा जिले के विभिन्न स्थानों पर कार्यरत झारखंड के 58 श्रमिकों को जिला प्रशासन द्वारा शनिवार को उनके घर भेजने की व्यवस्था की गई। लॉक डाउन के कारण ये श्रमिक अलग अलग जगहों पर फंस गए थे। हालांकि इनके खाने पीने की व्यवस्था प्रशासन द्वारा की गई थी। इन्होंने झारखंड जाने के लिए अपना नाम पंजीकरण कराने के साथ ही जिलाधीश सरोज कुमार सामल से उन्हें शीघ्र घर वापस भेजने का अनुरोध किया था। जिलाधीश ने झारखंड सरकार से चर्चा के उपरांत सभी को बसों द्वारा झारखंड भेजने की व्यवस्था की।

chat bot
आपका साथी