ब्रजराजनगर कोल माइंस वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष बने अशोक, रमेश कार्यकारी अध्यक्ष

ब्रजराजनगर कोल माइंस वर्कर्स यूनियन का 53वां सम्मेलन बुधवार को रविन्द्र भवन में आयोजित किया गया। सपन बंजारा की अध्यक्षता में आयोजित सम्मेलन में अशोक दास अनित चक्रवर्ती प्रकाश राय रमेश त्रिपाठी सुभाष जाली संजय मिश्र मिथिलेश सिंह सुशील साहू रामकृष्ण तिवारी मधु मेहेर तथा डी रजक समेत अन्य श्रमिक नेता बतौर अतिथि मंचासीन थे।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 21 Jan 2021 09:23 PM (IST) Updated:Thu, 21 Jan 2021 09:23 PM (IST)
ब्रजराजनगर कोल माइंस वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष बने अशोक, रमेश कार्यकारी अध्यक्ष
ब्रजराजनगर कोल माइंस वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष बने अशोक, रमेश कार्यकारी अध्यक्ष

संसू, ब्रजराजनगर : श्रमिक संगठन एआइटीयूसी से जुड़े तथा एमसीएल से मान्यता प्राप्त श्रमिक संगठन ब्रजराजनगर कोल माइंस वर्कर्स यूनियन का 53वां सम्मेलन बुधवार को रविन्द्र भवन में आयोजित किया गया। सपन बंजारा की अध्यक्षता में आयोजित सम्मेलन में अशोक दास, अनित चक्रवर्ती, प्रकाश राय, रमेश त्रिपाठी, सुभाष जाली, संजय मिश्र, मिथिलेश सिंह, सुशील साहू, रामकृष्ण तिवारी, मधु मेहेर तथा डी रजक समेत अन्य श्रमिक नेता बतौर अतिथि मंचासीन थे। जननेता प्रसन्न पंडा के फोटो पर माल्यार्पण के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। वक्ताओं ने श्रमिकों के हितों की रक्षा के लिए संगठन द्वारा उठाए गए विभिन्न कदमों की जानकारी दी। वहीं ठेका तथा अस्थाई कर्मचारियों के लिए किए गए प्रयासों के बारे में भी बताया। साथ ही संगठन की मजबूती के लिए प्रत्येक सदस्य को जरूरी प्रयास करने की आवश्यकता बताई गई।

इस अवसर पर संगठन के नए पदधिकारियों का सर्वसम्मति से चयन किया गया। अशोक दास को संगठन का अध्यक्ष तथा रमेश त्रिपाठी को कार्यकारी अध्यक्ष मनोनीत किया गया। विक्रम पंडा, गणेश सिंह, संजय मिश्र, प्रकाश राय, सच्चिदानंद सिंह एवं दीपक कुमार को उपाध्यक्ष बनाया गया। अनित चक्रवर्ती को महासचिव का महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा गया। रामकृष्ण तिवारी को क्षेत्रीय सचिव, प्रदीप नायक, एसएल टार्जन व सुरेंद्र पाणिग्राही को संयुक्त सचिव बनाया गया। सुभाष जाली, मिथिलेश सिंह व भगवान साहू को सचिव तथा सुशील साहू को कोषाध्यक्ष बनाया गया। प्रकाश राय को ओरिएंट क्षेत्र का तथा सपन बंजारा को ईब घाटी क्षेत्र का सचिव बनाया गया। मदन मोहन, बुलू भोई, विनोद सिंह तथा बी सिन्हा को आउट सोर्सिंग सचिव, अशोक भारती व संतोष कुंवर को निजी सुरक्षा संस्था सचिव बनाया गया। गीतेश्वरी दास, विनोदिनी प्रधान तथा कुनी लता दास को महिला सचिव नियुक्त किया गया है। प्रकाश राय ने धन्यवाद ज्ञापन किया।

chat bot
आपका साथी