झारसुगुड़ा जिले में मिले 53 नए संक्रमित

संसू ब्रजराजनगर बीते 24 घंटे में झारसुगुड़ा जिले के विभिन्न क्षेत्रों से कुल 53 नए कोरोना

By JagranEdited By: Publish:Fri, 23 Oct 2020 07:22 PM (IST) Updated:Sat, 24 Oct 2020 05:09 AM (IST)
झारसुगुड़ा जिले में मिले 53 नए संक्रमित
झारसुगुड़ा जिले में मिले 53 नए संक्रमित

संसू, ब्रजराजनगर : बीते 24 घंटे में झारसुगुड़ा जिले के विभिन्न क्षेत्रों से कुल 53 नए कोरोना संक्रमितों की पहचान की गई है। जिला प्रशासन के मुताबिक, झारसुगुड़ा नगरपालिका क्षेत्र से आठ, बेलपहाड़ नगरपालिका क्षेत्र से चार, ब्रजराजनगर नगरपालिका क्षेत्र से 12, लखनपुर व लइकेरा प्रखंड क्षेत्र से 12, कोलाबीरा प्रखंड क्षेत्र से दो तथा किरमिरा प्रखंड क्षेत्र से एक संक्रमित की पहचान की गयी है। इनके अलावा जिले के बाहर के अस्पतालों में परीक्षण के दौरान जिले के दो व्यक्ति कोरोना पाजिटिव मिले हैं।

chat bot
आपका साथी