जिला में अब भी 353 संक्रमित सक्रिय

जिले में बढ़ते कोविड सक्रमण को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन ने स्वाब संग्रह युद्ध स्तर पर शुरू कर दिया है। शुक्रवार को 1350 लोगों का स्वाब संग्रह किया गया। अबतक जिले में कुल 1974921 लोगों का स्वाब संग्रह किया गया है।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 17 Apr 2021 07:21 PM (IST) Updated:Sat, 17 Apr 2021 07:21 PM (IST)
जिला में अब भी 353 संक्रमित सक्रिय
जिला में अब भी 353 संक्रमित सक्रिय

संसू, झारसुगुड़ा : जिले में बढ़ते कोविड सक्रमण को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन ने स्वाब संग्रह युद्ध स्तर पर शुरू कर दिया है। शुक्रवार को 1350 लोगों का स्वाब संग्रह किया गया। अबतक जिले में कुल 19,74,921 लोगों का स्वाब संग्रह किया गया है। इसी प्रकार 886 लोगों का कोविड परीक्षण रैपिड एंटी जेन टेस्ट के जरिए किया गया है। 45 लोगों की ट्रूनेट से जांच की गई है। जिले में कल कुल 89 लोग पॉजिटिव पाए गए थे। शुक्रवार तक जिले में कुल 8918 लोग पॉजिटिव पाए जा चुके हैं। इसमें से 353 लोग सक्रिय संक्रमित हैं। कल 25 लोगों को होम आइसोलेशन में रखा गया है। जिले में अबतक कुल 6589 लोग होम आइसोलेशन में हैं। जिले के तीन कोविड सेंटर में चार लोग इलाजरत हैं। वहीं दूसरी ओर दो चरण में जिले में कुल 8396 हेल्थ केयर वर्कर्स, 8062 फ्रंट लाइन वर्कर्स, 60 वर्ष से ऊपर 30168 लोग, 60 वर्ष से कम उम्र के 23548 को मिला कर कुल 70174 लोगों को टीका (वैक्सीन) दी जा चुकी है। जिला में वर्तमान 568 माइक्रो कंटेनमेंट जोन बनाए गए थे। जिसमें 19 अभी भी है। वही प्रशासन की ओर से चालू माह की दस तारीख से जिला के सीमावर्ती अंचल को पूर्ण रूप से सील किया है। और आवागमन बंद है। वही कोविड नियम का उल्लंघन करने के लिए जिले में कुल 11 दुकान को सील किया गया था। वहीं मास्क नहीं पहनने वाले 38,886 लोगों से जुर्माने के रूप में 88,89590 रुपये व सामाजिक दूरता की रक्षा नहीं करने वाले 3007 लोगों से 95,5950 रुपये जुर्माना वसूला गया है।

chat bot
आपका साथी