ब्रजराजनगर से 30 श्रमिक बंगाल के लिए बस से रवाना

पश्चिम बंगाल के विभिन्न इलाकों से आकर ब्रजराजनगर की विभिन्न औद्योगिक इकाइयों में कार्यरत श्रमिक लॉकडाउन की वजह से अपने घर नहीं जा पा रहे थे।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 08 May 2020 11:05 PM (IST) Updated:Fri, 08 May 2020 11:05 PM (IST)
ब्रजराजनगर से 30 श्रमिक बंगाल के लिए बस से रवाना
ब्रजराजनगर से 30 श्रमिक बंगाल के लिए बस से रवाना

संवाद सूत्र, ब्रजराजनगर : पश्चिम बंगाल के विभिन्न इलाकों से आकर ब्रजराजनगर की विभिन्न औद्योगिक इकाइयों में कार्यरत श्रमिक लॉकडाउन की वजह से अपने घर नहीं जा पा रहे थे। काफी प्रयासों के बाद उन्हें झारसुगुड़ा जिलाधीश की अनुमति मिलने के बाद आज शुक्रवार को 30 श्रमिकों को एक बस द्वारा हरिओम विहार इलाके से पश्चिम बंगाल के लिए रवाना किया गया। हालांकि यहां उनके खाने पीने की व्यवस्था प्रशासन द्वारा की गई थी, लेकिन काम बंद हो जाने की वजह से घर जाने के इच्छुक इन श्रमिकों की मांग को पूरा करने में पालिका के कार्यनिर्वाही अधिकारी दिलीप पटेल तथा पूर्व उपनगरपाल जयंत दीक्षित ने आवश्यक सहयोग किया।

chat bot
आपका साथी