नगर के 12 वार्ड महिलाओं के लिए आरक्षित, पुरुष उम्मीदवार हताश

23 वार्डों वाली ब्रजराजनगर नगरपालिका में लंबे तीन वर्ष के इंतजार के बाद चुनाव होने वाले है। इस बाबत प्रत्येक वार्ड की सीमा निर्धारण तथा संरक्षण व्यवस्था 2011 की जनगणना तथा आगामी चुनावों को ध्यान में रखकर की गई है।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 03 Dec 2021 06:00 AM (IST) Updated:Fri, 03 Dec 2021 06:00 AM (IST)
नगर के 12 वार्ड महिलाओं के लिए आरक्षित, पुरुष उम्मीदवार हताश
नगर के 12 वार्ड महिलाओं के लिए आरक्षित, पुरुष उम्मीदवार हताश

संसू, ब्रजराजनगर : 23 वार्डों वाली ब्रजराजनगर नगरपालिका में लंबे तीन वर्ष के इंतजार के बाद चुनाव होने वाले है। इस बाबत प्रत्येक वार्ड की सीमा निर्धारण तथा संरक्षण व्यवस्था 2011 की जनगणना तथा आगामी चुनावों को ध्यान में रखकर की गई है। 2011 कि जनगणना के अनुसार यहां की जनसंख्या 80,403 थी तथा इनमे 41,836 पुरुष तथा 38,567 महिलाएं शामिल थी। अब इसमें काफी बढ़ोतरी होने का अनुमान किया जा रहा है। 1997 में जहां कुल वार्ड 17 थे वही 2003 में इनकी संख्या 19 तथा 2008 में इसे बढ़ाकर 23 कर दिया गया। इसी संख्या को आगामी चुनावों में भी बकरार रखा गया है। शिकायतों की सुनवाई के बाद 27 नवंबर को जिलाधीश द्वारा अस्थाई अधिसूचना जारी की गई है, जिसमें सीमा निर्धारण अथवा वार्ड संरक्षण में कोई बदलाव नही किया गया है। इस अधिसूचना से अगर किसी को शिकायत है तो 10 दिनों के भीतर राज्य सरकार को आवेदन करने को कहा गया है। आगामी चुनावों को लेकर अब नागरवासियो की सरगर्मी धीरे-धीरे जोर पकड़ने लगी है। नगर के 12 वार्ड को महिलाओं के लिए संरक्षित कर दिए जाने से पुरुष उम्मीदवारों में हताशा का भाव है। वे अपनी पत्नियों को इस बाबत तैयार करने में जुटे हैं। आशाई उम्मीदवारों की पहली पसंद बीजू जनता दल देखी जा रही है, जबकि इस दल से अगर टिकट नहीं मिला तो उनका झुकाव दूसरी पसंद के तौर पर भाजपा की और है। अगर दोनो ही दलों से निराशा हाथ लगती है तभी वे कांग्रेस या अन्य किसी दल का रुख करते न•ार आ रहे हैं। नगरपाल को लेकर नगरवासियों में असमंजस की स्थिति है। इस बार नगरपाल का चुनाव सीधा मतदाताओं द्वारा किया जा रहा है। इसलिए सबसे अच्छे व्यक्ति को चुनकर इस पद पर आसीन करने की इच्छा होते हुए भी संरक्षण इसमें बाधा बना हुआ है, क्योंकि अब तक यह निश्चित नहीं है कि यह पद किसी वर्ग विशेष के लिए संरक्षित है अथवा नहीं। इस पद के आशाई उम्मीदवार भी इसको लेकर पशोपेश में हैं।

chat bot
आपका साथी