Cuttack: अमरेश्वर महादेव मंदिर के पास शराब की दुकान खुलने का विरोध, महिलाओं ने किया प्रदर्शन

कटक के बक्सी बाजार में अमरेश्वर महादेव मंदिर के पास शराब की दुकान खोलने को लेकर महिलाओं ने जमकर नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। महिलाओं का कहना है शराब की दुकान खोलने से यहां का माहौल खराब होगा और अनुशासन बिगड़ेगा।

By Babita KashyapEdited By: Publish:Sat, 17 Jul 2021 07:11 AM (IST) Updated:Sat, 17 Jul 2021 07:11 AM (IST)
Cuttack: अमरेश्वर महादेव मंदिर के पास शराब की दुकान खुलने का विरोध, महिलाओं ने किया प्रदर्शन
शराब की दुकान खोले जाने का प्रतिवाद करते हुए महिलाओं ने आंदोलन छेड़ा

कटक, जागरण संवाददाता। कटक बक्सी बाजार में मंदिर के पास विदेशी शराब दुकान खोले जाने का प्रतिवाद करते हुए शुक्रवार को स्थानीय महिलाओं ने आंदोलन छेड़ा। आंदोलनकारी महिलाओं ने जमकर नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। महिलाओं के इस आंदोलन को स्थानीय लोग और सामाजिक कार्यकर्ताओं का भी समर्थन मिला।

आंदोलनकारी महिलाओं के मुताबिक, बक्सी बाजार में अमरेश्वर महादेव मंदिर है। लेकिन इस मंदिर के पास कुछ मीटर की दूरी पर विदेशी शराब की दुकान खोलने के लिए किस तरह से इजाजत दी गई है। उसके ऊपर सवाल खड़ा किया गया है। आंदोलनकारी महिला प्राचीरानी महापात्र के मुताबिक, हर रोज इस मंदिर के चलते स्थानीय इलाके में एक आध्यात्मिक माहौल बना रहता है। लेकिन अब यह विदेशी शराब की दुकान खोले जाने से निश्चित तौर पर यह माहौल आगे खराब होगा। असामाजिक तत्वों का राज यहां पर बढ़ेगा और निश्चित तौर पर अनुशासन बिगड़ने की आशंका है। अगर यह शराब की दुकान को चलाया गया तो स्थानीय महिला इस रास्ते से गुजरने के लिए खुद को सुरक्षित महसूस नहीं करेंगी। ऐसे में निश्चित तौर पर शराब की दुकान को यहां से हटाकर दूसरे किसी जगह पर लिया जाए ताकि यहां कि माहौल खराब ना हो।

अगर ऐसा नहीं किया गया तो इस आंदोलन को आगे और व्यापक करने की चेतावनी आंदोलनकारी महिलाओं ने दी है। इस दिशा में कटक डीसीपी, मंगलाबाग थाना अधिकारी, यहां तक कि आबकारी विभाग के आला अधिकारी को अवगत किया गया। लेकिन इसके बावजूद भी रथयात्रा में शराब की दुकान का का शुभारंभ किया गया। ऐसे में अगर आगे इस दुकान को खोला गया तो फिर जमकर विरोध किया जाएगा। यह चेतावनी मानव अधिकार कार्यकर्ता विश्वजीत सूर्यवंशी ने भी दी है।

chat bot
आपका साथी