कटक में गोली से घायल हथिनी ने तोड़ा दम

ओडिशा के कटक जिले के चौद्वार थाना अंतर्गत तालिमजोड़ा संरक्षित जंगल में एक घायल हाथी की मौत हो गई है।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 29 Sep 2020 01:14 AM (IST) Updated:Tue, 29 Sep 2020 05:15 AM (IST)
कटक में गोली से घायल हथिनी ने तोड़ा दम
कटक में गोली से घायल हथिनी ने तोड़ा दम

जासं, भुवनेश्वर : ओडिशा के कटक जिले के चौद्वार थाना अंतर्गत तालिमजोड़ा संरक्षित जंगल में एक घायल हाथी की मौत हो गई है। चार दिन पहले हथिनी को गोली लगी थी और सोमवार को जंगल में ही अस्वस्थ अवस्था में उसकी मौत हो गई।

बताया गया है कि मंगराजपुर पंचायत के बांझीआमा गांव के पास मौजूद जंगल में कुछ दिन पहले शिकारी ने हथिनी के दाहिने पैर में गोली मारी थी। शिकारी सामान्य तौर पर हाथी का शिकार करते हैं मगर यहां शायद हाथी का शिकार करने के दौरान हथिनी उनका शिकार हो गई। गोली लगने के बाद से हथिनी बांझिआमा गांव के पास जंगल में घूम रही थी। हथिनी के दाहिने पैर में गोली लगी थी। इस संबंध में सूचना मिलने के बाद वन विभाग के कर्मचारी नंदनकानन अभयारण्य के कर्मचारियों के साथ बांझिआमा गांव जाकर हथिनी का इलाज कर रहे थे। इसी बीच सोमवार को अचानक उसने दम तोड़ दिया।

chat bot
आपका साथी