ओडिशा में चमचमाती कार के साथ पकड़े गए झारखंड के दो तस्कर: 114 किलो गांजा बरामद

केंद्राचल आबकारी खुफिया विभाग की टीम ने एक चमचमाती कीमती कार से दो गांजा तस्करों को पकड़ा है इनके पास से 114 किलो गांजा बरामद किया गया है जिसकी कीमत 11 लाख से अधिक बतायी गई है। दोनों आरोपी हैं झारखंड प्रदेश के सढेईकला के रहने वाले हैं

By Babita KashyapEdited By: Publish:Mon, 01 Mar 2021 12:59 PM (IST) Updated:Mon, 01 Mar 2021 12:59 PM (IST)
ओडिशा में चमचमाती कार के साथ पकड़े गए झारखंड के दो तस्कर: 114 किलो गांजा बरामद
गांजा तस्करी करते समय फिर से पकड़े गए दो गांजा तस्कर

कटक, जागरण संवाददाता। एक चमचमाती कीमती कार में गांजा तस्करी करते समय फिर से पकड़े गए दो गांजा तस्कर। केंद्राचल आबकारी खुफिया विभाग की टीम ने निर्गुंडी टोल गेट के पास गाड़ी को रोक कर गांजा बरामद करने के साथ-साथ दोनों नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है। एक नई रेनॉल्ट ट्रिवर कार में गांजा कोरापुट से झारखंड तस्करी कर रहे थे नशा तस्कर। जब्त होने वाले गांजे की कीमत 11 लाख से अधिक आंकी गई है। गिरफ्तार होने वाले दोनों आरोपी हैं झारखंड प्रदेश के सढेईकला के रहने वाले हैं और इकना नाम महेश दास एवं राजेश कुमार परमाणिक है। दोनों की उम्र 25 साल है। 

 केंद्रांचल अबकारी खुफिया विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक, ये दोनों नशा तस्कर ग्रेजुएट हैं और पिछले 1 साल से इस नशा कारोबार में जुड़े हैं। सप्ताह में एक बार ओडिशा आते थे। कोरापुट से गांजा खरीद कर एक नई कार में कटक देकर झारखंड जा रहे थे कि तभी इस बारे में केंद्राचल आबकारी खुफिया विभाग को विशेष सूत्रों से खबर मिली और निर्गुंडी टोल गेट के पास आबकारी विभाग की एक टीम इन्हें पकड़ने के फिराक में वहां छिप गई। जैसे ही यह गाड़ी वहां पर पहुंची तो उसे वहां रोकने की कोशिश की गई।

 हालांकि जैसे ही आबकारी टीम को इन दोनों नशा तस्करों ने देखा तो अपनी गाड़ी को पीछे की तरफ ले जाने लगे तभी इनकी गाड़ी का चक्का फट गया और गाड़ी वहीं रुक गयी। इनकी गाड़ी के पीछे पहले से तैनात दो कांस्टेबलों ने इन्हें दबोच लिया। मौके पर से बरामद होने वाली नई रेनॉल्ट ट्रिवर गाड़ी का नंबर है जेएच-05 सीक्यू 3070 को बाद में आबकारी विभाग की टीम ने क्रेन के जरिए कटक कार्यालय लायी। तलाशी के दौरान गाड़ी से 114 किलो गांजा बरामद किया गया, जिसकी आनुमानिक कीमत साढ़े 11 लाख आंकी जा रही है। 

इस छापेमारी में केंद्रांचल आबकारी विभाग के इंस्पेक्टर जगदीश चंद्र सामल, निरंजन बेहेरा, शरद चंद्र दास, रूद्र प्रसाद महापात्र, प्रभु प्रसाद मिश्र, जगन्नाथ नायक, रंजन पात्र, किशोर राउत प्रमुख शामिल थे। आबकारी विभाग द्वारा दी जाने वाली तथ्य के मुताबिक, वर्ष 2020 जनवरी से अभी तक कुल 29 गांजा तस्कर कीमती गाड़ियों में गांजा तस्करी करते समय गिरफ्तार हुए हैं। जिनके पास से 80 लाख रुपए से अधिक की गांजा अभी तक बरामद किया जा चुका है।

chat bot
आपका साथी