कांग्रेसियों ने छीना है देशवासियों का अधिकार : बाउरी

संवाद सहयोगी मेदिनीनगर (पलामू) भाजपा अनुसूचित मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सह पूर्व मंत्री अमर बाउर

By JagranEdited By: Publish:Sun, 05 Dec 2021 07:05 PM (IST) Updated:Sun, 05 Dec 2021 07:05 PM (IST)
कांग्रेसियों ने छीना है देशवासियों का अधिकार : बाउरी
कांग्रेसियों ने छीना है देशवासियों का अधिकार : बाउरी

संवाद सहयोगी, मेदिनीनगर (पलामू) : भाजपा अनुसूचित मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सह पूर्व मंत्री अमर बाउरी ने कहा कि देश की आजादी के पूर्व मुगलों व अंग्रेजों ने भारतीयों के हक व अधिकार छीनने काम किया था। यही काम आजादी के बाद कांग्रेस ने किया है। वे रविवार को स्थानीय नगर भवन में संविधान गौरव दिवस अभियान के तहत आयोजित संगोष्ठी को संबोधित कर रहे थे। कहा कि देश आजादी के बाद पहली बार भाजपा ने गरीब, किसान, मजदूर, दलित, शोषित, वंचितों को अधिकार देने का काम किया है। उन्होंने संविधान निर्माता बाबा भीमराव अंबेडकर की जीवनी गाथा पर प्रकाश डाला। कहा कि जब बाबा साहब का देहावसान के बाद दिल्ली में इनकी समाधि के लिए दो गज की जमीन भी ततकालीन केंद्र सरकार द्वारा उपलब्ध नहीं कराई गई थी। आजादी के बाद बाबा साहब को भारत रत्न से नवाजने का काम कांग्रेस ने नहीं किया। लेकिन अटल बिहारी वाजपेई की सरकार ने बाबा साहब को भारत रत्न देकर सम्मानित करने का काम किया । उन्होंने स्पष्ट तौर पर कहा कि संविधान का यदि खतरा है तो सिर्फ कांग्रेसियों से है । मोदी सरकार ने धारा 370 व 35 ए को समाप्त कर देश में एक संविधान एक निशान को लागू करने का काम किया। उन्होंने कहा कि कश्मीर के बाल्मीकि परिवार के लोगों को आरक्षण का लाभ नहीं मिलता था। कार्यक्रूम को पूर्व सांसद मनोज भुइंया, पूर्व सांसद ब्रज मोहन राम सहित कई भाजपा नेताओं ने संबोधित किया । मौके पर डालटनगंज विधायक आलोक चौरसिया, छतरपुर विधायक पुष्पा देवी, शिवधारी राम, नवल किशोर पासवान, रविद्र पासवान, सुनील पासवान, महेंद्र पासवान, अर्जुन सिंह चेरो, प्रभात कुमार भुइंया, विजय नंद पाठक, नरेंद्र पांडे, अरविद गुप्ता, सीटू गुप्ता, विनोद सिंह, उप महापौर मंगल सिंह सहित कई भाजपा नेता उपस्थित थे। इसकी अध्यक्षता मोर्चा के जिला अध्यक्ष रामेश्वर पासवान, संचालन जिला मंत्री कुमार गौरव व धन्यवाद ज्ञापन पंकज पासवान ने किया।

chat bot
आपका साथी