सीएमसी कर्मचारियों ने सीएम कोष में दिए पांच लाख

केरल में बीते दिनों आयी प्रलयंकारी बाढ़ में लाखों लोग प्रभावित हुए है

By JagranEdited By: Publish:Fri, 31 Aug 2018 03:09 PM (IST) Updated:Fri, 31 Aug 2018 03:09 PM (IST)
सीएमसी कर्मचारियों ने सीएम कोष में दिए पांच लाख
सीएमसी कर्मचारियों ने सीएम कोष में दिए पांच लाख

संवादसूत्र, कटक : केरल में बीते दिनों आयी प्रलयंकारी बाढ़ में लाखों लोग प्रभावित हुए हैं। केरल बाढ़ प्रभावितों के लिए हर कोई यथा संभव सहयोग कर रहा है। इसी कड़ी में कटक नगर निगम (सीएमसी) के कर्मचारियों ने अपने वेतन से 5 लाख रुपये की मदद राशि मुख्यमंत्री राहत कोष में जमा की है।

गुरुवार को नगर की मेयर मीनाक्षी बेहेरा, डिप्टी मेयर अजय बारिक, बारबाटी, कटक के विधायक देवाशीष सामंतराय, नगर निगम कर्मचारी संघ के अध्यक्ष व पूर्व विधायक राजेन्द्र प्रसाद ¨सह, सीएमसी कमिश्नर विकास चंद्र महापात्र, सीएमसी स्वास्थ्य कमेटी के अध्यक्ष रंजन कुमार विश्वाल आदि ने मुख्यमंत्री से मुलाकात कर उन्हें यह सहयोग राशि प्रदान की है। नगर निगम कर्मचारी संघ के कार्यकारी अध्यक्ष वनमाली त्रिपाठी, उपाध्यक्ष चितरंजन परिड़ा, महासचिव दुर्गा प्रसाद आचार्य, सचिव धरणीधर बेज, संयुक्त सचिव शशिभूषण मिश्र, दीपक ¨सह, ओडिशा पौर कर्मचारी महासंघ के उपाध्यक्ष प्रमोद कुमार नायक, सफाई कर्मचारी संघ के अध्यक्ष नरेन्द्र नायक प्रमुख ने डिमांड ड्राफ्ट के तौर पर उक्त राशि मुख्यमंत्री को प्रदान की।

chat bot
आपका साथी