पाकिस्तान-चीन को जवाब देने के लिए भारतीय सेना तैयार: विंग कमांडर पीके बस्तिया

राज्य सैनिक बोर्ड के सचिव विंग कमांडर पीके बस्तिया ने एक शाम कोरोना योद्धाओं नाम समारोह को बतौर मुख्त वक्ता संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय सेना पाकिस्तान और चीन को किसी भी समय किसी भी हालात में जवाब देने के लिए तैयार है।

By Babita KashyapEdited By: Publish:Wed, 27 Jan 2021 02:44 PM (IST) Updated:Wed, 27 Jan 2021 02:44 PM (IST)
पाकिस्तान-चीन को जवाब देने के लिए भारतीय सेना तैयार: विंग कमांडर पीके बस्तिया
सैल्यूट तिरंगा की ओर से आयोजित एक शाम कोरोना योद्धाओं के नाम

कटक, जागरण संवाददाता। भारत की सेना पाकिस्तान और चीन को किसी भी समय किसी भी हालात में जवाब देने के लिए तैयार है। कोरोना के संकट में चीन ने भारत पर एक साजिश के तहत हमले की कोशिश की, लेकिन हमारे वीर जवानों ने उनके मंसूबों पर पानी फेर दिया। हालांकि इसके लिए हमारे कुछ जवानों को देश के लिए कुर्बानियां देनी पड़ी, लेकिन सेना किसी भी हालत में इनकी साजिशों को सफल नहीं होने देगी। उक्त बातें राज्य सैनिक बोर्ड के सचिव विंग कमांडर पीके बस्तिया ने कहीं। वह यहां सैल्यूट तिरंगा की ओर से आयोजित एक शाम कोरोना योद्धाओं के नाम समारोह को बतौर मुख्त वक्ता संबोधित कर रहे थे।

  इस दौरान उन्होंने कहा कि सेना में ओडिशा का योगदान भी काफी सराहनीय रहा है। विंग कमांडर ने कहा कि यह खुशी की बात है कि ओडिशा के बेटे लेफ्टिनेंट जनरल चंडी प्रसाद मोहंती सेना उपमुख्य बने हैं। इसके साथ ही उन्होंने ओडिशा के युवाओं से आह्वान किया कि वे अधिक से अधिक संख्या में सेना में शामिल हों। बस्तिया ने कहा कि किसी भी भक्ति से देश की भक्ति सबसे ऊपर है। इसलिए ओडिशा के युवाओं को सेना में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने के लिए आह्वान किया। उन्होंने कहा कि फिलहाल ओडिशा के युवाओं की संख्या सेना में काफी कम है। इस दौरान उन्होंने सैल्यूट तिरंगा की ओर से किये जा रहे कार्यों की भूरि-भूरि प्रशंसा की और कहा कि ऐसे आयोजन से किसी भी कार्यकर्ता का मनोबल बढ़ता है। 

 उल्लेखनीय है कि इस कार्यक्रम में 64 पत्रकारों, सामाजिक सेवियों और पुलिस कर्मियों को कोरोना काल में उनके उल्लेखनीय सेवाओं को देखते हुए सम्मानित किया गया। इस मौके पर सैल्यूट तिरंगा के प्रदेश अध्यक्ष शैलेश कुमार वर्मा, प्रदेश प्रभारी नथमल चनानी उर्फ मामाजी, महासचिव कमल सिकरिया, संरक्षक विजय खंडेलवाल, मुख्य अतिथि स्थानीय विधायक मोहम्मद मुकिम व रेवेंसा विश्वविद्यालय के हिन्दी विभागाध्यक्ष अभिषेक शर्मा भी मंचासीन थे। इन सभी अतिथियों ने देश की सेना का मनोबल बढ़ाने के साथ ही सैल्यूट तिरंगा के इस कार्यक्रम की सराहना की और इसमें अपना पूर्ण योगदान देने का आश्वासन दिया।

 मंचन का संचालन मनोज शर्मा ने किया। इस कार्यक्रम के आयोजन सैल्यूट तिरंगा के सभी कार्यकर्ताओं की सक्रिय भूमिका रही। समारोह में भुवनेश्वर से पहुंचे अयोध्या में श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए बनाई गई श्रीराम मंदिर निधि समर्पण समिति के उपाध्यक्ष मनसुख सेठिया ने उपस्थित सभी सदस्यों से श्रीराम मंदिर के निर्माण में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करने का आह्वान किया।

chat bot
आपका साथी