इंडिया थिएटर ओलंपियाड उद्घाटित

उत्कल युवा सांस्कृतिक संघ, राज्य पर्यटन, ओड़िआ भाषा साहित्य, संस्कृति विभाग व ि

By JagranEdited By: Publish:Sun, 02 Sep 2018 04:17 PM (IST) Updated:Sun, 02 Sep 2018 04:17 PM (IST)
इंडिया थिएटर ओलंपियाड उद्घाटित
इंडिया थिएटर ओलंपियाड उद्घाटित

संसू, कटक : उत्कल युवा सांस्कृतिक संघ, राज्य पर्यटन, ओड़िआ भाषा साहित्य, संस्कृति विभाग व जिला प्रशासन की संयुक्त प्रयास से 26वें थिएटर ओलंपियाड का उद्घाटन शनिवार को किया गया। कटक सारला भवन में आयोजित उद्घाटन उत्सव में मुख्य अतिथि के तौर पर वित्त व आबकारी मंत्री शशिभूषण बेहेरा उपस्थित रहे। बेहेरा ने कहा कि बिना संस्कृति के स्वस्थ समाज का गठन संभव नहीं। कार्यक्रम में साहित्यकार डॉ. विजया नंद ¨सह, प्रभा पटनायक प्रमुख अतिथि के तौर पर भाग लेकर कलाकारों को सम्मानित किए। 10 दिन तक चलने वाले इस अंतरराष्ट्रीय नाट्य महोत्सव में विभिन्न भाषाओं में नाटक, शास्त्रीय संगीत एवं नृत्य पेश किया जाएगा। उद्घाटन समारोह में भुवनेश्वर के नृत्य गुरु शिवानी विशाल के निर्देशन में प्रदर्शित ओडिशी नृत्य फ्यूजन की धूम देखी गई। कलाकारों ने महिला सशक्तीकरण पर नृत्य पेश किया। इसके बाद कलाकारों द्वारा ताइवान का नृत्य पेश किया गया। नेपाल के अलेख नाट्य संस्थान द्वारा लि¨वग गॉड कुमार नाट्य पेश किया गया। भुवनेश्वर के सुरभि डांस ग्रुप ने सामूहिक ओडिशी नृत्य पेश किया गया। उत्कल युवा सांस्कृतिक संघ के सचिव प्रो. कार्तिक रथ ने कार्यक्रम की अध्यक्षता करने के साथ कार्यक्रम का संचालन किया।

chat bot
आपका साथी