महाप्रभु धवलेश्वर का दर्शन करने उमड़े श्रद्धालु

ओडिशा के प्रमुख पर्व में से एक, बड़ओषा में डेढ़ लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने महाप्रभु धवलेश्वर के दर्शन किए।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 22 Nov 2018 04:50 PM (IST) Updated:Thu, 22 Nov 2018 04:50 PM (IST)
महाप्रभु धवलेश्वर का दर्शन करने उमड़े श्रद्धालु
महाप्रभु धवलेश्वर का दर्शन करने उमड़े श्रद्धालु

जासं, भुवनेश्वर : ओडिशा के प्रमुख पर्व में से एक, बड़ओषा में डेढ़ लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने गुरुवार को महाप्रभु धवलेश्वर के बड़¨सहार वेश का दर्शन किया। कटक स्थित धवलेश्वर पीठ में भोर 3 बजे से महाप्रभु की पारंपरिक रीतिनीति शुरू होकर त्रयोदशी एवं चतुर्दशी तिथि में विशेष बड़¨सहार वेश किया गया। सुबह पांच बजे से ही मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भीड़ लग गई। करीब दो किमी. लंबी कतार में लगकर श्रद्धालुओं ने धवलेश्वर भगवान का दर्शन किया। इससे यातायात व्यवस्था नियंत्रित करने में प्रशासन को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। इस साल कटक चहटा घाट को बंद कर दिया गया था। ऐसे में सीडीए नुआपाटना को जोड़ने वाले मधु सेतु के जरिए हजारों श्रद्धालुओं का हुजूम धवलेश्वर पीठ पहुंचा। इस दौरान केंद्रांचल आइजी सौमेन्द्र प्रियदर्शी, आठगड़ के उप जिलाधीश तथा देवोत्तर विभाग के मुख्य अमीय कुमार साहू, एसपी माधव चंद्र साहू, तहसीलदार तपन कुमार खुंटिया आदि यातायात नियंत्रण के लिए तत्पर रहे। धवलेश्वर महाप्रभु का दर्शन करने आए श्रद्धालुओं को कोई असुविधा न हो इसके लिए मंदिर पूजक समिति के अध्यक्ष चरण पत्री, धवलेश्वर सेवा संस्था के अध्यक्ष किरण कुमार खटुआ, पूजक समाज एवं स्काउट एंड गाइड के छात्र-छात्राओं ने प्रशासन का सहयोग किया।

chat bot
आपका साथी