बस हादसे के शिकार लोगों के लिए भाजपा ने किया दीपदान

महानदी बस दुर्घटना में मारे गए यात्रियों की आत्मा की सद्गति के लिए बुधवार को स्थानीय नुआवाजार भाजपा मंडल की ओर से दीपदान कार्यक्रम आयोजित किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 22 Nov 2018 04:44 PM (IST) Updated:Thu, 22 Nov 2018 04:44 PM (IST)
बस हादसे के शिकार लोगों के लिए भाजपा ने किया दीपदान
बस हादसे के शिकार लोगों के लिए भाजपा ने किया दीपदान

जासं, कटक : महानदी बस दुर्घटना में मारे गए यात्रियों की आत्मा की सद्गति लिए बुधवार को स्थानीय नुआबाजार मंडल भाजपा की तरफ से दीपदान किया गया। कालीआवोदा श्मशान के पास आयोजित इस कार्यक्रम में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ आम लोगों ने भी शामिल होकर मृतकों की सद्गति के लिए दीप जलाकर ईश्वर से प्रार्थना की। इस मौके पर भाजपा नेता नयन महांती ने कहा है कि यह घटना पूरे राज्य में दुख का कारण बन गई है। ऐसी परिस्थिति में मृतकों के परिवार को भगवान सहनशक्ति दें। घायलों को सभी प्रकार इलाज की व्यवस्था करने के लिए भाजपा नेताओं ने अनुरोध किया है।

chat bot
आपका साथी