कटक नगर कांग्रेस अध्यक्ष समेत 17 गिरफ्तार

पुरीघाट थाना पुलिस ने प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कोषाध्यक्ष तथा कटक

By JagranEdited By: Publish:Thu, 13 Sep 2018 04:49 PM (IST) Updated:Thu, 13 Sep 2018 05:57 PM (IST)
कटक नगर कांग्रेस अध्यक्ष समेत 17 गिरफ्तार
कटक नगर कांग्रेस अध्यक्ष समेत 17 गिरफ्तार

जागरण संवाददाता, कटक : पुरीघाट थाना पुलिस ने प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कोषाध्यक्ष तथा कटक नगर कांग्रेस के अध्यक्ष मोहम्मद मुकीम को कटक पुरीघाट थाना में गत दिवस की गई तोड़फोड़ तथा गैरकानूनी ढंग से रास्ता अवरोध करने के आरोप में उनके घर से गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया। वहीं, कमिश्नरेट पुलिस ने इसी मामले में कांग्रेस के तीन पार्षद गिरिबाला बेहेरा, अरुण सेठी, सेख समीमउल्ला समेत 16 कांग्रेस पार्टी कार्यकर्ताओं को भी गिरफ्तार कर लिया। बाद में सभी लोगों को थाना से ही व्यक्तिगत मुचलके पर रिहा कर दिया गया।

जानकारी के अनुसार नगर कांग्रेस के एक वरिष्ठ कार्यकर्ता बाखराबाद के विजय कुमार बारिक के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी होने पर पुलिस ने उन्हें मंगलवार को सुबह थाने बुलाया था। उन्हें करीब दो घंटे तक थाना में बैठाकर रखा गया। विजय ने जब पुलिस से कारण पूछा तो जवाब मिला कि उनके नाम पर वारंट है। इसे लेकर पुलिस एवं विजय के बीच बहस हो गई थी। कुछ ही देर बाद इसकी सूचना कटक नगर कांग्रेस अध्यक्ष मो. मुकीम को मिली और वे थाना पहुंच गए। बाद में काफी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता भी थाना पहुंच गए। देखते ही देखते थाना में उत्तेजना फैल गई। इसके बाद कुछ लोगों ने थाना के अंदर घुस कर थाना प्रभारी के चेंबर की कांच तोड़, नोटिस बोर्ड उखाड़ कर फेंक दिया, थाने के सामने रखी चौकी भी फेंक दी और रास्ता अवरोध कर धरना पर बैठ गए थे। इस मामले में पुलिस ने दो अलग अलग मामला दर्ज कर लिया। इन्हीं मामलों में पुलिस ने गुरुवार को मुकीम समेत अन्य नेताओं के घर पर छापामारी कर उन्हे गिरफ्तार कर लिया।

----

जांच के आधार पर यह गिरफ्तारी : डीसीपी

कटक डीसीपी अखिलेश्वर ¨सह ने गुरुवार को मीडिया को जानकारी देते हुए कहा कि मंगलवार को पुरीघाट थाना में हुई तोड़फोड़ व रास्ता अवरोध मामले में कुल 17 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इसमें मोहम्मद मुकीम के साथ तीन पार्षद व अन्य कार्यकर्ता शामिल हैं। 17 में से 10 पर पहले से ही विभिन्न मामला दर्ज है। ताजा मामला लेकर मुकीम के नाम पर भी पांच मामला दायर है। कानूनी तौर पर तमाम कदम उठाया गया है। सीसीटीवी फुटेज की जांच की गई और जांच के आधार पर यह गिरफ्तारी की गई है। सीसीटीवी फुटेज में कुछ और लोग कानून हाथ लेते दिख रहे हैं, उन्हें भी जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

--------

राजनीतिक उद्देश्य के तहत हुई है गिरफ्तारी : मुकीम

गिरफ्तारी के बाद मोहम्मद मुकीम ने मीडिया से बात करते हुए कहा है कि राजनीतिक उद्देश्य के तहत उन्हें गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने पुलिस की इस तरह की कार्रवाई की ¨नदा की है। मुकीम ने कहा है कि कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं थाना में कोई तोड़फोड़ नहीं की हैं। यह सब पुलिस का एक ड्रामा है। पुलिस ने कांग्रेस नेताओं व कार्यकर्ताओं के खिलाफ झूठा मामला बनाकर उन्हें गिरफ्तार किया है। हम इस तरह की गिरफ्तारी से डरने वाले नहीं हैं।

chat bot
आपका साथी