कटक में भी रही छठ पूजा की धूम

कटक शहर में भी महापर्व छठ की धूम रही। यहां बसने वाले हिदी भाषी लोग खासतौर पर बिह

By JagranEdited By: Publish:Sun, 03 Nov 2019 10:11 PM (IST) Updated:Wed, 06 Nov 2019 06:39 AM (IST)
कटक में भी रही छठ पूजा की धूम
कटक में भी रही छठ पूजा की धूम

कटक : शहर में भी महापर्व छठ की धूम रही। यहां बसने वाले हिदी भाषी लोग खासतौर पर बिहार एवं उत्तर प्रदेश के लोगों ने धूमधाम से छठ उत्सव मनाया। शहर के कठजोड़ी एवं महानदी नदी किनारे शनिवार की शाम एवं रविवार की सुबह भगवान भास्कर को अ‌र्घ्य देने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ देखने को मिली। काठजोड़ी नदी के देवीगड़ा घाट पर कटक महानगर छठ पूजा समिति की ओर से भव्य आयोजन किया गया था। इसके चलते शनिवार शाम एवं रविवार की सुबह करीब 10000 श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से अस्ताचलगामी एवं उदीयमान सूर्य को अ‌र्घ्य देकर छठी मइया की पूजा-अर्चना की। मान्यता है कि पूरी निष्ठा के साथ छठ का व्रत रखने से छठी मइया हर मनोकामना पूरी कर देती है। इस मौके पर कटक महानगर छठ पुजा कमेटी की ओर से आयोजित कार्यक्रम में विधायक मोहम्मद मुकीम, शांति कमेटी के अध्यक्ष देवेंद्र नाथ साहू, पूर्व पार्षद रंजन कुमार विश्वास, उद्योगपति गणेश प्रसाद, नथमल सेनानी प्रमुख मौजूद थे। कमेटी के अध्यक्ष शैलेश वर्मा की अध्यक्षता में आयोजित स कार्यक्रम में अतिथियों ने छठ पूजा की महत्ता प्रकाश डालते हुए सभी को छठ पर्व की बधाई दी। पिछले गुरुवार से शुरू चार दिवसीय छठ उत्सव पहले दिन नहाय-खाय तौर पर मनाया जाता है जबकि दूसरे दिन की पूजा को खरना के तौर पर और तीसरेदिन पूजा में डूबते सूरज एवं चौथे दिन उगते सूरज को अ‌र्घ्य प्रदान कर व्रत का पारण किया जाता है।

chat bot
आपका साथी