कटक में देह व्यापार का पर्दाफाश: दो जगहों पर पुलिस की छापेमारी
कटक में लॉकडाउन के समय जिस्मफरोशी के धंधे का पर्दाफाश हुआ है। पुलिस ने इस मामले में दो जगह छापेमारी कर इस धंधे में लिप्त 6 महिला एक ग्राहक दो दलाल को हिरासत में ले लिया है। 30 से 50 साल की महिला इस धंधे में लिप्त थी।
कटक, जागरण संवाददाता। लॉकडाउन के समय कटक शहर में चल रहा था जिस्मफरोशी का धंधा। सूत्रों से सूचना मिलने के बाद कमिश्नरेट पुलिस ने शहर में दो जगह पर छापेमारी की। बादामबाडी थाना पुलिस अंतर्गतदाससाही इलाके और मालगोदाम थाना पुलिस कॉलेज चौक में छापेमारी कर जिस्मफरोशी के धंधे में लिप्त 6 महिला, एक ग्राहक, दो दलाल को हिरासत में ले लिया है।
पुलिस ने इन जगहों से दो एक्टिवा गाड़ी के साथ-साथ कई आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद की है। 30 से 50 साल की महिला इस धंधे में लिप्त होकर हर एक ग्राहक से दो से 2 से 3 हजार रूपए वसूलते थे। यह बात पुलिस छानबीन में जान पाई है।
प्राप्त सूचना के मुताबिक, पिलग्रीम रोड में मौजूद अंबिका रेसीडेंसी होटल में जिस्मफरोशी का धंधा चलने के बारे में मालगोदाम थाना पुलिस को खबर लगी। इस खबर के आधार पर मालगोदाम थाना पुलिस की टीम अपराह्न 4 बजे अंबिका होटल के ऊपर छापेमारी की। वहां कटक जोबरा और भुवनेश्वर के दो महिलाओं को पकड़ा गया। जिनकी उम्र 30 साल होने का अनुमान लगाया जा रहा है। और उनके साथ मौजूद ग्राहक नया सड़क इलाके के सुरेश नांगलिया को भी पुलिस गिरफ्तार किया है।
भुवनेश्वर की एक लड़की इस कारोबार को नियंत्रण कर रही थी। यह बात पुलिस छानबीन में सामने आई है। पुलिस ने मौके पर से दो एक्टिवा स्कूटी और कुछ आपत्तिजनक सामान भी बरामद किया है। होटल के मैनेजर को पुलिस थाने में ले जा छानबीन में जुटी है। ठीक उसी तरह बदामबाड़ी थाना अंतर्गत दास साही में एक व्यक्ति के घर पर सीडीए का भास्कर चंद्र जेना और भद्रक का सीतु दास जिस्मफरोशी का धंधा चला रहे थे।
बदामबाड़ी थाना पुलिस इसके बारे में खबर पाकर शनिवार अपराह्न को छापेमारी किया। सीतु पहले से खबर पाकर मौके पर से फरार हो गया। लेकिन उस घर के अंदर से केंद्रपड़ा, भुवनेश्वर, ढेंकनाल की 4 महिलाओं को हिरासत में लिया गया है। जिसमें एक महिला का उम्र 50 साल है। हालांकि भास्कर को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। घर का मालिक राज्य के बाहर रह रहा है और ऐसे में पिछले 4 महीनों से यह दोनों वहां पर यह गोरखधंधा चल रहे थे। यह बात पुलिस छानबीन में जान पाई है।