चुनाव आया तो नवीन बाबू को याद आने लगीं योजनाएं : धर्मेंद्र प्रधान

कटक में भाजपा की तरफ से रविवार को आयोजित जवाब मांग रहा है ओडिशा कार्यक्रम में प्रधान ने कहा कि नवीन सरकार के शासन में ओडिशा में अराजकता व भ्रष्टाचार लगातार बढ़ रहा है।

By Edited By: Publish:Mon, 21 Jan 2019 09:37 PM (IST) Updated:Tue, 22 Jan 2019 09:45 AM (IST)
चुनाव आया तो नवीन बाबू को याद आने लगीं योजनाएं : धर्मेंद्र प्रधान
चुनाव आया तो नवीन बाबू को याद आने लगीं योजनाएं : धर्मेंद्र प्रधान

भुवनेश्वर, जेएनएन। पूरे 6935 दिन मुख्यमंत्री रहने के बाद अब जबकि चुनाव को मात्र 75 दिन बचे हैं मुख्यमंत्री योजना की बात कह कर एक बार फिर लोगों को बरगलाने का प्रयास कर रहे हैं। चुनाव से 75 दिन पहले मुख्यमंत्री नवीन पटनायक को अब योजनाएं याद आ रही हैं ताकि एक बार फिर से उन्हें सत्ता मिल जाए लेकिन अब राज्य की जनता उनके बहकावे में नहीं आने वाली है। ओडिशावासियों ने परिवर्तन का मन बना लिया है।

कटक जिला के बांकी में भारतीय जनता पार्टी की तरफ से रविवार को आयोजित 'जवाब मांग रहा है ओडिशा' कार्यक्रम में भाग लेते हुए केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री धर्मेद्र प्रधान ने यह बात कही है। प्रधान ने कहा कि नवीन सरकार के शासन में ओडिशा में अराजकता व भ्रष्टाचार लगातार बढ़ रहा है। कंधमाल, ढेंकनाल, केंद्रपाड़ा एवं कालाहांडी जिला में नाबालिग बच्चियों के गर्भवती होने की बार-बार खबरें सामने आ रही है। राज्य में महिलाओं के प्रति अत्याचार चरम पर है। प्रधान ने कहा कि अब समय आ गया है कि जनता इसका जवाब मांगे। लोगों को शुद्ध पानी नहीं मिल रहा है तो वहीं किसानों को उनकी उपज का सही मूल्य नहीं मिलता है, 24 घंटा बिजली नहीं है। शासक दल के गुंडे, विधायक व मंत्री बड़ी-बड़ी इमारतें बना रहे हैं और आम जनता त्रस्त है।

राज्य की बीजद सरकार आज ओडिशा वासियों के लिए काल बन गई है। प्रधान ने इस अवसर पर राज्य में मोदी सरकार लाने के लिए उपस्थित लोगों से आह्वान किया। उन्होंने कुंभकरण की नींद सो रही बीजद सरकार को जगाने के लिए जवाब मांग रहा है ओडिशा अभियान में अधिक से अधिक लोगों को शामिल होने का भी आह्वान किया। भाजपा में शामिल हुई महिला कांग्रेस की पूर्व उपाध्यक्ष जयश्री महिला कांग्रेस की पूर्व उपाध्यक्ष जयश्री पटनायक रविवार को भाजपा में शामिल हो गई। कांग्रेस से इस्तीफा देने के बाद उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीति एवं आदर्श से प्रेरित होकर भाजपा में शामिल होने की बात कही है। उनके साथ खुर्दा जिला के कुछ नेता एवं कार्यकर्ताओं ने भी भाजपा का दामन थामा है।

इस मौके पर जयश्री पटनायक ने कहा है कि मैं अपनी खुशी से भाजपा में शामिल हुई हूं। कांग्रेस में मनमाने ढंग से काम हो रहा है एवं पारिवारिक राजनीति मुझे तकलीफ दे रही थी। उल्लेखनीय है कि विगत 17 जनवरी को जयश्री पटनायक ने प्रदेश महिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष पद एवं पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दिया था। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष निरंजन पटनायक एवं राष्ट्रीय कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के दफ्तर में उन्होंने अपना इस्तीफा पत्र भेज दिया था।

chat bot
आपका साथी