कटक पुलिस ने डकैत गिरोह के तीन सदस्यों को दबोचा

चाउलिया गंज पुलिस ने डकैत गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार कर न्यायित हिरासत में जेल भेज दिया।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 14 Aug 2020 12:44 AM (IST) Updated:Fri, 14 Aug 2020 06:20 AM (IST)
कटक पुलिस ने डकैत गिरोह के तीन सदस्यों को दबोचा
कटक पुलिस ने डकैत गिरोह के तीन सदस्यों को दबोचा

जागरण संवाददाता, कटक : चाउलिया गंज पुलिस ने डकैत गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार कर न्यायित हिरासत में जेल भेज दिया। आरोपितों में चाउलियागंज थानांतर्गत नेहरू पल्ली शास्त्री साही का रतना उर्फ रत्नाकर राउत, बिरंचि विश्वाल और बिरडी थाना क्षेत्र के सिद्धेश्वरपुर गांव का धडि़या उर्फ अमिय भोल शामिल है। पुलिस ने इनके पास से एक कार, दो स्कूटी और पांच मोबाइल फोन जब्त किया है।

डीसीपी प्रतीक सिंह ने बताया कि तीर्तोल इलाके के व्यापारी सौम्यरंजन महापात्र अपने दोस्त सौम्य रंजन पात्र के साथ मंगलवार की रात को कटक से काम खत्म कर घर लौट रहा था। इसी बीच बिरीबाटी तारिणी मंदिर के पास कुछ युवकों उनकी गाड़ी को रोका। आरोपित रत्ना उर्फ रत्नाकर राऊत और उसके साथी ने दोनों पर हमला कर रुपये मांगे। रुपये नहीं मिलने पर दोनों को कार से बाहर निकालकर उन्हें मारपीट के बाद कार, मोबाइल फोन आदि छीन कर फरार हो गए। इस संबंध में सौम्य रंजन ने चाऊलियागंज थाने में मामला कराने के बाद पुलिस ने सबसे पहले मुख्य आरोपित रत्ना को गिरफ्तार किया। उसकी निशानदेही पर अन्य दो साथियों बिरंचि और धड़िया को गिरफ्तार किया गया। इस घटना में शामिल इनके और तीन साथी अभी फरार हैं। घटना की छानबीन करने के पश्चात पुलिस को यह पता लगा है कि तीर्तोल और पारादीप इलाके में ये लोग काफी दिनों से गांजा की तस्करी करते हैं। रत्ना का घर नेहरू पल्ली इलाके में है। इसके बावजूद वह पास के जिले में भी अपना आपराधिक नेटवर्क बनाया है। कुख्यात भजन की छत्रछाया में रहकर वह आपराधिक वारदातों को अंजाम दे रहा था। कटक ,जगतसिंहपुर केंद्रपाड़ा जिले में गांजा की तस्करी भी करता था। कुख्यात अपराधी भजन इन दिनों जेल में है। भजन को जेल में भेंट कर उसे गांजा देने के साथ-साथ विचाराधीन कैदियों को भी रत्ना गांजा सप्लाई करता था। तीर्तोल इलाके में रत्ना ने गांजा का कारोबार फैलाया हुआ था जिसका सौम्य रंजन ने विरोध किया था। ऐसे में रत्ना बदला लेने के लिए मौके की तलाश में था। इसी बीच उसे जानकारी मिली कि सौम्यरंजन 11 अगस्त की रात को अपने साथी के साथ घर लौट रहा है तो उसने घटना को अंजाम दिया। रत्ना के नाम से चाउलियागंज थाना समेत आबकारी विभाग के पास भी कई मामले दर्ज हैं।

chat bot
आपका साथी