ओडिशा आदर्श विद्यालय के सलाहकार बने उपेन्द्र त्रिपाठी, मिला राज्य मंत्री का दर्जा

कर्नाटक कैडर के ओडिआ आइएएस उपेन्द्र त्रिपाठी (Upendra Tripathy) ओडिशा आदर्श विद्यालय संगठन (Odisha Adarsha Vidyalaya Sangathan) का सलाहकार तथा कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किए गए हैं। उन्हें राज्य मंत्री की सुविधा मिलेगी।ह अपने स्वेच्छा से अपने गृह राज्य ओडिशा के लिए काम करेंगे।

By Babita KashyapEdited By: Publish:Tue, 03 Aug 2021 11:45 AM (IST) Updated:Tue, 03 Aug 2021 11:45 AM (IST)
ओडिशा आदर्श विद्यालय के सलाहकार बने उपेन्द्र त्रिपाठी, मिला राज्य मंत्री का दर्जा
कर्नाटक कैडर के ओडिआ आइएएस उपेन्द्र त्रिपाठी

भुवनेश्वर, जागरण संवाददाता। कर्नाटक कैडर के ओडिआ आइएएस उपेन्द्र त्रिपाठी को राज्य सरकार ने ओडिशा आदर्श विद्यालय संगठन का सलाहकार तथा कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया है। वह आदर्श विद्यालय संगठन के कार्यकारी कमेटी अध्यक्ष भी रहेंगे। उन्हें राज्य मंत्री की सुविधा मिलेगी। शिक्षाविद विजय कुमार साहू के निधन के बाद से यह पदवी खाली हो गई थी।

मुख्यमंत्री के कार्यालय सूत्र से मिली जानकारी के मुताबिक 1980 बैच के आइएएस त्रिपाठी, मुख्यमंत्री के प्रमुख सलाहकार (शिक्षा) के रूप में काम करेंगे। वह अपने स्वेच्छा से अपने गृह राज्य ओडिशा के लिए काम करेंगे। इसके बदले में वह कोई वेतन नहीं लेंगे। अंतर्राष्ट्रीय एवं स्थानीय स्तर पर उनके अनुभव को देखते हुए उन्हें यह नियुक्ति दी गई है। त्रिपाठी अन्तर्राष्ट्रीय सोलार एलायंस के पहले तथा प्रतिष्ठाता डीजी के तौर पर कार्य कर चुके है। पब्लिक ऐडमिनिस्ट्रेशन (सामान्य प्रशासन) क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय कार्य के लिए उन्हें सम्मानजनकर प्रधानमंत्री पुरस्कार भी मिला है। अपने प्रशासनिक सेवा के कार्यकाल के दौरान त्रिपाठी ने कई पुरस्कार हासिल किया है। वह केन्द्र सरकार में अनेक महत्वपूर्ण पद पदवी पर कार्य करने केसाथ ही ब्रसेल स्थित भारतीय दूतावास में सलाहकार के तौर पर भी कार्य किए है।

त्रिपाठी का जन्म ओडिशा के गंजाम जिले के रम्भा के पास काहाकापुर गांव में हुआ है। उन्‍होंने रेवेन्सा विश्व विद्यालय, जेएनयू विश्व विद्यालय, कनाडा के सेरलटन विश्व विद्यालय से डिग्री हासिल की है। मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने कहा है कि शिक्षा व्यवस्था में सुधार लाने की दिशा में वह अपने कौशल का प्रयोग करेंगे, जिसका लाभ प्रदेश को मिलेगा। राज्य सरकार से मिली जानकारी के मुताबिक त्रिपाठी केवल मासिक वेतन नहीं लेंगे। वह भुवनेश्वर में सरकारी क्वाटर के साथ राज्यमत्री को मिलने वाली अन्य तमाम सुविधाओं का लाभ लेंगे।

chat bot
आपका साथी