केन्द्र मंत्री प्रताप षडंगी ने कहा- देश के लिए संजीवनी का काम करेगा केन्द्रीय बजट

केन्द्र मंत्री प्रताप षडंगी ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा संसद में पेश किए गए 2021- 22 के बजट को ऐतिहासिक एवं क्रांतिकारी बताया है। षडंगी ने कहा यह बजट देश के लिए संजीवनी का काम करेगा।

By Babita KashyapEdited By: Publish:Mon, 08 Feb 2021 11:48 AM (IST) Updated:Mon, 08 Feb 2021 11:48 AM (IST)
केन्द्र मंत्री प्रताप षडंगी ने कहा- देश के लिए संजीवनी का काम करेगा केन्द्रीय बजट
केन्द्र मंत्री प्रताप षडंगी ने कहा बजट देश के लिए संजीवनी का काम करेगा।

भुवनेश्वर, जागरण संवाददाता। इस साल का बजट ऐतिहासिक एवं क्रांतिकारी बजट है। पूरी दुनिया को कोरोना महामारी ने ध्वस्त कर दिया है। ऐसे में केन्द्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा पेश किया गया बजट देश के लिए संजीवनी का काम करेगा। यहां आयोजित एक पत्रकार सम्मेलन में केन्द्र मंत्री प्रताप षडंगी ने उपरोक्त बातें कही है। 

 बजट अनेक दृष्टि से काफी महत्वपूर्ण

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा संसद में पेश किए गए 2021- 22 के बजट को ऐतिहासिक बजट बताते हुए केंद्रीय मंत्री प्रताप षाड़ंगी ने कहा कि यह बजट 130 करोड़ भारतीयों में तथा विश्व के अनगिनत जनता में आशा व आत्मविश्वास को दृढ़ करने वाला बजट है। उन्होंने कहा कि एक भयंकर अप्रत्याशित वैश्विक महामारी द्वारा समग्र विश्व की स्वास्थ्य अर्थव्यवस्था और समाज जीवन जब ध्वस्त हो गया था, ऐसे में उसके भीतर से राष्ट्र जीवन की ज्वाला से भारत के नवनिर्माण के संकल्प को लेकर यह बजट पेश की गई है। उन्होंने कहा कि यह बजट अनेक दृष्टि से काफी महत्वपूर्ण है। इसमें प्रमुख तीन क्षेत्र निराकरण, निदान वह कल्याण क्षेत्र को सुदृढ़ बनाने पर जोर दिया गया है। उन्होंने कहा कि 2020-2021 में स्वास्थ्य कल्याण के लिए 94 452 करोड़ रुपए की व्यवस्था की गई है, जबकि 2021-22 में 223846 करोड़ की व्यवस्था की गई है जो पूर्व में 37% अधिक है। उन्होंने कहा कि सरकार ने हाल ही में स्वास्थ्य विकास के लिए काफी पैसा खर्च कर लोगों के जीवन बचाने में सफल प्रयास किया है।

केन्द्र मंत्री ने कहा कि अत्यंत गर्व का विषय है कि भारत ने इतने कम समय के अंदर दो प्रकार के टीके विकसित किये हैं। इसके साथ भारत ने विश्व के 100 देशों को टीका उपलब्ध कराएगी। टीके के लिए 35 हजार करोड़ रुपये का आवंटन किया गया है। उन्होंने कहा कि आगामी 6 वर्ष के लिए प्रधानमंत्री आत्मनिर्भर स्वस्थ स्वस्थ भारत की योजना में 64180 करोड़ रुपए दी गई है। आगामी 5 वर्षों में 287000 करोड़ रुपये जल जीवन मिशन (शहरी) का शुभारंभ किया जाएगा। समस्त परिवारों को पाइप के जरिए शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराया जाएगा। इसी तरह शहरी स्वच्छ भारत मिशन 2.0 के लिए आगामी 5 वर्षों में 141786 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।

chat bot
आपका साथी