Odisha Coronavirus: केंद्रीय मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान ने कहा- राज्य के 4 जिलों में बनाए जाएंगे 550 बेड

मरीजों को उचित चिकित्सा मुहैया करने के लए राज्य के सम्बलपुर सुन्दरगड़ झारसुगुड़ा अनुगुल आदि 4 जिलों में 550 कोविड बेड की व्यवस्था की जाएगी। इन जिलों में केवल 550 बेड ही नहीं बल्कि सभी आनुषंगिक व्यवस्था भी युद्ध स्तर पर की जाएगी।

By Priti JhaEdited By: Publish:Thu, 13 May 2021 02:37 PM (IST) Updated:Thu, 13 May 2021 02:42 PM (IST)
Odisha Coronavirus: केंद्रीय मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान ने कहा- राज्य के 4 जिलों में बनाए जाएंगे 550 बेड
4 जिलों में 550 कोविड बेड की व्यवस्था की जाएगी।

भुवनेश्वर, जागरण संवाददाता। लॉकडाउन, शटडाउन के बावजूद प्रदेश में कोरोना संक्रमण के मामले कम नहीं हो रहे हैं। अब भी प्रदेश में 10 हजार से अधिक दैनिक संक्रमण के मामले सामने आ रहे हैं और लगभग 20 लोगों की कोरोना से मौत हो रही है। ऐसी स्थिति में मरीजों को उचित चिकित्सा मुहैया करने के लए राज्य के सम्बलपुर, सुन्दरगड़, झारसुगुड़ा, अनुगुल आदि 4 जिलों में 550 कोविड बेड की व्यवस्था की जाएगी। इन जिलों में केवल 550 बेड ही नहीं बल्कि सभी आनुषंगिक व्यवस्था भी युद्ध स्तर पर की जाएगी। इस संदर्भ में  केंद्रीय मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान ने केन्द्र खदान मंत्री को पत्र लिखकर अनुरोध किया है और इसे तत्काल कार्यकारी करने के लिए केन्द्र खदान मंत्री ने निर्देश दिया है।

गौरतलब है कि 7 मई को केन्द्र खदान मंत्री को इस संबन्ध में धर्मेन्द्र प्रधान ने पत्र लिखा था। इसके बाद एमसीएल को यह निर्देश केन्द्र खदान मंत्री ने दिया है। इस संबन्ध में प्रधानमंत्री एवं केन्द्र मंत्री प्रहलाद जोशी के प्रति धर्मेन्द्र प्रधान ने धन्यवाद दिया है। अब तक ओडिशा में कोडिव संचालन के लिए एमसीएल ने 140 करोड़ रुपया खर्च किया है।

गौरतलब है कि राज्य में कोविड संचालन को लेकर एक दिन पहले ही मुख्यमंत्री नवीन पटनायक के साथ भी केन्द्र मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान ने चर्चा की थी। आगामी 15 दिन हम सभी के लिए चुनौती भरा है। ऐसे में इस महामारी से निपटने के लिए जमीन स्तर पर कोविड से मुकाबला करने के लिए प्रतिष्ठित व्यक्ति, स्वयंसेवी संगठन तथा सभी राजनीतिक दल के नेताओं को शामिल करने के लिए मुख्यमंत्री से केन्द्र मंत्री ने अनुरोध किया है।

मुख्यमंत्री के साथ चर्चा करने के बाद केन्द्र मंत्री ने कहा कि कोविड से मुकाबला करने के लिए राज्य के सभी गांव एवं वार्ड स्तर पर सभी राजनीतिक दल के नेताओं को लेकर एक कोविड क्राइसिस मैनेजमेंट कमेटी का गठन किया जाए। ओडिशा में किस प्रकार से वैक्सीन उपलब्ध होगा, उसके लिए मुख्यमंत्री ने मुझे जानकारी दी है। राज्य को किस प्रकार से वैक्सीन, रेमडेसिवर ड्रग्स तथा रैपिड एंटीजेन टेस्ट कीट अधिक से अदिक मिलेगी उसके लिए केन्द्र स्वास्थ्य मंत्री हर्षबर्धन के साथ बात करने की बात मुख्यमंत्री ने कही है। 

chat bot
आपका साथी