नक्सलियों एवं पुलिस के बीच हुई मुठभेड़ में दो जवान घायल: एयरलिफ्ट कर लाया गया भुवनेश्वर

ओडिशा में पुलिस एवं नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में दो एसओजी जवान बुरी तरह से घायल हो गए बाद में उन्हें हेलीकाप्टर के जरिए भुवनेश्वर लाया गया है। दोनों जवानों को इलाज के लिए भुवनेश्वर एम्स अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

By Babita KashyapEdited By: Publish:Sat, 10 Jul 2021 02:56 PM (IST) Updated:Sat, 10 Jul 2021 02:56 PM (IST)
नक्सलियों एवं पुलिस के बीच हुई मुठभेड़ में दो जवान घायल: एयरलिफ्ट कर लाया गया भुवनेश्वर
पुलिस एवं नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में दो जवान घायल

भुवनेश्वर, जागरण संवाददाता। ओडिशा के बौद्ध एवं कंधमाल जिले की सीमा पर शनिवार को पुलिस एवं नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में दो स्पेशल आपरेशन ग्रुप (एसओजी) के जवान घायल हो गए हैं। घायल जवानों की हालत गम्भीर होने से उन्हें हेलीकाप्टर के जरिए भुवनेश्वर लाया गया है। भुवनेश्वर एम्स अस्पताल में दोनों जवानों को भर्ती किया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। मीडिया को यह यह जानकारी आईजी अमिताभ ठाकुर ने दी है।

आईजी ठाकुर ने कहा है कि नक्सलियों के साथ यह मुठभेड़ उमा जंगल में करीबन 8 घंटे तक चली है। दोनों तरफ से गोलीबारी हुई, इसमें एसओजी के दो जवान गोली लगने से घायल हो गए हैं। वर्तमान समय में भी सर्च आपरेशन जारी है।

मिली जानकारी के मुताबिक उमा जंगल में नक्सलियों के छिपे होने की खबर मिलने के बाद उक्त इलाके को सील कर करते हुए एसओजी के जवानों ने सर्च आपरेशन शुरू किया। पहले से वहां सक्रिय नक्सलियों ने एसओजी जवानों की टुकड़ी देखते ही फायरिंग शुरू कर दी, जिसमें दो जवान घायल हुए हैं। इस जंगल में केकेवीएन नक्सल संगठन सक्रिय है। बौद्ध एवं कंधमाल की सीमा पर मौजूद नारायणप्रसाद एवं उमा पंचायत के पास जंगल में आपरेशन फिलहाल भी जारी है। इस आपरेशन में एक हेलीकाप्टर को भी शामिल किया गया है।

chat bot
आपका साथी