Odisha Road Accident: मयूरभंज में दर्दनाक सड़क हादसा, डेढ़ साल के बच्चे समेत 4 की मौत; 30 से अधिक घायल

Odisha Road Accidentओडिशा के मयूरभंज के मुरुणिया इलाके में वीरवार भोर एक दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई और 30 से अधिक लोग घायल हो गए। ये लोग ट्रैक्टर के जरिए अपने गांव बागाबुड़ा लौट रहे थे।

By Babita KashyapEdited By: Publish:Thu, 18 Feb 2021 12:09 PM (IST) Updated:Thu, 18 Feb 2021 12:09 PM (IST)
Odisha Road Accident: मयूरभंज में दर्दनाक सड़क हादसा, डेढ़ साल के बच्चे समेत 4 की मौत; 30 से अधिक घायल
ओडिशा के मयूरभंज में दर्दनाक सड़क हादसा

भुवनेश्वर, जागरण संवाददाता। ओडिशा के मयूरभंज जिले के झारपोखरिया थाना अन्तर्गत मुरुणिया इलाके में वीरवार भोर के समय एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है, जिसमें एक डेढ़ साल के बच्चे के साथ ही कुल 4 लोगों की मौत हो गई है जबकि 30 से अधिक लोग घायल हो गए हैं। स्थानीय लोग एवं पुलिस तथा दमकल वाहिनी कर्मचारी घायलों को अस्पताल पहुंचाया, जहां घायलों का इलाज जारी है। 

 जानकारी के मुताबिक जिले के दामनसाही में आयोजित एक सांस्कृतिक कार्यक्रम में आदिवासी नृत्य परिवेषण करने के बाद संगीत मंडली के सदस्य ट्रैक्टर के जरिए अपने गांव बागाबुड़ा लौट रहे थे। इस मंडली के कुल 35 लोग ट्रैक्टर में सवार होकर अपने घर लौट रहे थे, ट्रैक्टर के चालक ने दिपासाही के पास संतुलन खो दिया और ट्रैक्टर सड़क किनारे 15 फुट नीचे खाई में गिर गया।

  मौके पर ही एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि अन्य तीन की मौत सिरसा अस्पताल में इलाज के दौरान हुई है। घायलों का इलाज बारीपदा के सिरसा अस्पताल और पीआरएम अस्पताल में चल रहा है। मृतकों में एक डेढ़ साल के बच्चे के साथ एक महिला तथा दो पुरुष हैं। सूचना मिलने के बाद पुलिस और अग्निशमन सेवा के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और बचाव अभियान चलाया।

सड़क से 30 फीट नीचे गिरा मवेशियों से भरा कंटेनर, 40 पशुओं की मौत; सौ से ज्‍यादा मवेशी थे सवार

chat bot
आपका साथी