PM मोदी के जन्मदिन पर शुरू हुआ सेवा एवं समर्पण कार्यक्रम, लिंगराज मंदिर में 71 दीप जला की गई दीर्घायु की कामना

Narender Modi Birthday प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 71 वें जन्मदिन पर भाजपा की ओर से सेवा एवं समर्पण कार्यक्रम की शुरुआत की गई। 20 दिन तक चलने वाले इस कार्यक्रम में जनहित कार्यक्रम के बारे में आम जनता को जागरुक किया जाएगा।

By Babita KashyapEdited By: Publish:Sat, 18 Sep 2021 10:58 AM (IST) Updated:Sat, 18 Sep 2021 11:01 AM (IST)
PM मोदी के जन्मदिन पर शुरू हुआ सेवा एवं समर्पण कार्यक्रम, लिंगराज मंदिर में 71 दीप जला की गई दीर्घायु की कामना
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 71 वें जन्मदिन पर भाजपा की तरफ से सेवा एवं समर्पण कार्यक्रम शुरू किया गया है,

भुवनेश्वर, जागरण संवाददाता। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 71 वें जन्मदिन (Prime Minister Narendra Modi's 71st Birthday) को यादगार बनाने के लिए राज्य भाजपा (BJP) की तरफ से सेवा एवं समर्पण कार्यक्रम (Seva and Samarpan Programme) शुरू किया गया है, जो कि 7 अक्टूबर तक चलेगा। राज्य भाजपा से मिली जानकारी के मुताबिक 20 दिन तक चलने वाले इस कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री मोदी के जनहित कार्यक्रम के बारे में आम लोगों को जानकारी दी जाएगी।

पूरे देश में हुआ कार्यक्रमों का आयोजन

राज्य भाजपा अध्यक्ष समीर महांति ने कहा है कि यह कार्यक्रम पूरे प्रदेश में आयोजित किए जाएंगे। इसी के तहत भुवनेश्वर जिला भाजपा की तरफ से प्रभु श्रीलिंगराज मंदिर (Lingraj Temple) में प्रधानमंत्री मोदी के दीर्घायु एवं निरोग की कामना करते हुए 71 दीप प्रज्जवलित किए गए। भाजपा जिला युवा मोर्चा की तरफ से राज्य कार्यालय में रक्तदान शिविर आयोजित किया गया है। महिला मोर्चा की तरफ से प्रत्येक मेडिकल में फल आवंटित किए गए। इस अवसर पर 36 सांगठनिक जिला, सभी मंडल स्तर पर सेवा कार्यक्रम, किसान एवं सैनिकों का सम्मान, दिव्यांग की मदद जैसे विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए।

मोदी की जीवनी एवं कृतित्व पर फोटोचित्र प्रदर्शनी

भाजपा राज्य अध्यक्ष महांति ने कहा है कि ये कार्यक्रम सप्ताहव्यापी आयोजित किए जाएंगे। उसी तरह से प्रधानमंत्री मोदी की जीवनी एवं कृतित्व पर एक फोटोचित्र प्रदर्शनी भी राज्य भाजपा कार्यालय में लगायी गई है। सांसद जुएल ओराम ने इस प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। इस अवसर पर राज्य महासचिव लेखाश्री सामन्तसिंहार, अनीता प्रियदर्शनी, दिलीप महांति, ठाकुर रणजीत दास, रमारंजन बलियारसिंह, राजेन्द्र पंडा, सज्जन शर्मा, सुरथ विश्वाल, पिंकी प्रधान, रवि पटनायक, हरेकृष्ण खुंटिया, संग्राम केशरी नायक, रश्मि रंजन मुदुली, अभिषेक आचार्य, दिलीप बेहेरा, हिमांशु छोटराय एवं मदाकिनी पात्र प्रमुख उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी