Odisha Weather Update: ओडिशा के इन 12 जिलों में 4 दिनों तक जमकर होगी बारिश, गरजेंगे बादल; मौसम विभाग का अलर्ट

Odisha weather News मौसम विभाग ने ओडिशा के 12 जिलों में चार दिन तक बारिश का अलर्ट जारी किया है साथ ही बिजली गिरने की भी संभावना है। 23 एवं 24 जून को बारिश का परिमाण बढ़ेगा। इसके लिए अधिकांश जिलों के लिए पीली चेतावनी जारी की गई है।

By Babita KashyapEdited By: Publish:Mon, 21 Jun 2021 12:21 PM (IST) Updated:Mon, 21 Jun 2021 12:21 PM (IST)
Odisha Weather Update: ओडिशा के इन 12 जिलों में 4 दिनों तक जमकर होगी बारिश, गरजेंगे बादल; मौसम विभाग का अलर्ट
ओडिशा के 12 जिलों के लिए पीली चेतावनी जारी की गई है।

भुवनेश्वर, जागरण संवाददाता। ओडिशा के 12 जिलों में 4 दिनों तक आसमानी बिजली गिरने के साथ बारिश होने की सम्भावना है, ऐसे में मौसम विभाग की तरफ से 12 जिलों के लिए पीली चेतावनी जारी की गई है। जानकारी के मुताबिक उत्तर पश्चिम राजस्थान से उत्तर पूर्व बंगोप सागर तक एक ट्राप लाइन बनी है। दक्षिण पूर्व उत्तर प्रदेश एवं इसके आसपास इलाके में लघुचाप सक्रिय है। इसके प्रभाव से उत्तर ओडिशा एवं दक्षिण ओडिशा के कुछ जिलों में बारिश होने की सम्भावना है।

मौसम विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक जिन 12 जिलों के लिए चेतावनी जारी की गई है उसमें नुआपड़ा, बलांगीर, सोनपुर, सुन्दरगड़, झारसुगुड़ा, देवगड़, केन्दुझर, मयूरभंज, गंजाम, गजपति एवं बरगड़ जिला शामिल हैं। इन जिलों में रहने वाले लोगों को सतर्क रहने को कहा गया है।

मौसम विभाग के अनुसार 23 एवं 24 जून को बारिश का परिमाण बढ़ेगा। इसके लिए अधिकांश जिलों के लिए पीली चेतावनी जारी की गई है। वहीं 1 से 20 जून के बीच राज्य में स्वभाविक से 16 प्रतित अधिक बारिश हुई है। वर्तमान समय तक 136.2 मिलीमीटर बारिश होगी। 5 जिले में 20 से 59 प्रतिशत कम बारिश हुई है। भद्रक, जाजपुर, गंजाम, गजपति एवं नयागड़ में कम बारिश होगी। उसी तरह से 7 जिले में स्वभाविक से 60 प्रतिशत अधिक बारिश हुई है। इसके अलावा 6 जिलों में 20 से 59 प्रतिशत अधिक बारिश हई है। 12 जिलों में स्वभाविक बारिश हुई है।

chat bot
आपका साथी