Odisha: विधानसभा अध्यक्ष सूर्यनारायण पात्र को करना पड़ा लोगों के आक्रोश का सामना, दो घंटे तक गांव में फंसे रहे

मिशन शक्ति बिल्डिंग का उद्घाटन करने पहुंचे विधानसभा अध्यक्ष सूर्यनारायण पात्र तथा बरहमपुर सांसद चन्द्रशेखर साहू को गांव वालों ने नव निर्मित मिशन शक्ति बिल्डिंग उद्घाटन स्थल तक नहीं जाने दिया। करीबन दो घंटे उत्तेजित लोगों ने उन्‍हें घेरे रखा।

By Babita KashyapEdited By: Publish:Wed, 03 Nov 2021 01:48 PM (IST) Updated:Wed, 03 Nov 2021 01:59 PM (IST)
Odisha: विधानसभा अध्यक्ष सूर्यनारायण पात्र को करना पड़ा लोगों के आक्रोश का सामना, दो घंटे तक गांव में फंसे रहे
सूर्यनारायण पात्र तथा चन्द्रशेखर साहू को लोगों के आक्रोश का सामना करना पड़ा

भुवनेश्वर, जागरण संवाददाता। स्मार्ट क्लास रूम एवं नव निर्मित मिशन शक्ति बिल्डिंग का उद्घाटन करने पहुंचे विधानसभा अध्यक्ष सूर्यनारायण पात्र तथा बरहमपुर सांसद चन्द्रशेखर साहू को लोगों के आक्रोश का सामना करना पड़ा है। करीबन दो घंटे तक विधानसभा अध्यक्ष एवं सांसद को उत्तेजित लोगों ने घेरे रखा और विधानसभा अध्यक्ष उक्त बिल्डिंग का उद्घाटन नहीं कर पाए। किसी तरह से लोगों के गुस्से को शांत कराते हुए नाराज दलीय कार्यकर्ताओं को समझा बुझाकर घटना स्थल से विधानसभा अध्यक्ष एवं सांसद बाहर निकले। यह घटना गंजाम जिले के दिगपहंडी टिकरपणा गांव में देखने को मिली है।

जानकारी के मुताबिक स्मार्ट क्लास रूम एवं नव निर्मित मिशन शक्ति इमारत का उद्घाटन करने के लिए विधानसभा अध्यक्ष एवं सांसद पहुंचे थे, मगर वहां उन्हें गुस्साए लोगों का सामना करना पड़ा। दो घंटे तक दोनों नेता गांव में फंसे रहे। रास्ता ठीक ना होने, गरीब लोगों को किसी प्रकार की सरकारी मदद ना मिलने को लेकर लोगों ने विधानसभा अध्यक्ष का घेराव किया है। गांव में उद्घाटन के लिए पहुंचे विधानसभा अध्यक्ष एवं सांसद को गांव वालों ने उद्घाटन स्थल तक नहीं जाने दिया। स्थानीय लोग (महिला-पुरुष) विधानसभा अध्यक्ष के कार के सामने बैठ गए। कार के सामने बैठे लोगों को समझाने बुझाने का पुलिस की तरफ से पूरी कोशिश की गई, मगर लोग नहीं उठे।

बीजद जिला उपाध्यक्ष वी.क्रिष्णाराव सुबुद्धि, ब्लाक उपाध्यक्ष एम.निरंजन रेड्डी, चिकिटी एसडीपीओ कृष्णचन्द्र भत्रा, के.नुआगांव थाना अधिकारी मृत्युंजय स्वांई प्रमुख मौके पर मौजूद रहकर गांव वालों को समझाने का प्रयास किया मगर विफल रहे। अंत में विधानसभा अध्यक्ष ने नाराज दलीय कार्यकर्ता एवं लोगों को समझाए फिर जाकर परिस्थिति नियंत्रण में आयी। इसके बाद विधानसभा अध्यक्ष ने पंचायत की तरफ से नव निर्मित मकान एवं चेक डैम का उद्घाटन किया। हालांकि स्कूल के स्मार्ट क्लासरूम एवं मिशन शक्ति गृह का उद्घाटन नहीं कर पाए।

chat bot
आपका साथी